• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बूंदी में आरोग्यम मेला में शामिल होकर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आयुर्वेद को अपनाने का किया आह्वान

Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa, while participating in the Arogyam Fair in Bundi, urged people to embrace Ayurveda - Bundi News in Hindi

बूंदी। बूंदी में आयोजित संभाग स्तरीय आरोग्यम मेला के समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि आयुष पद्धतियों—आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना होगा क्योंकि यह पद्धति बीमार व्यक्ति का उपचार ही नहीं, स्वस्थ व्यक्ति को बीमार न होने देने का उद्देश्य भी पूरा करती है। सोमवार को हुए समापन कार्यक्रम में उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आयुष को राष्ट्रीय व वैश्विक पहचान मिली है इस मेले के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच, औषधि वितरण और योग प्रशिक्षण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को सीधा लाभ मिला।
डॉ. बैरवा ने इस आयोजन के लिए आयुष विभाग, चिकित्सकों, वैद्यगण, स्वयंसेवकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा, रामेश्वर मीणा, राजकुमार, डॉ. अंजना शर्मा (अतिरिक्त निदेशक), डॉ. मालती पारीक (उप निदेशक), कालूराम जांगिड भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa, while participating in the Arogyam Fair in Bundi, urged people to embrace Ayurveda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bundi, arogyam mela, deputy chief minister, premchand bairwa, ayush, ayurveda, yoga, naturopathy, unani, siddha, homeopathy, health consultation, free medical checkup, medicine distribution, yoga training, health awareness, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved