• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बूंदी: मौसम ने बरसाया कहर,मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसे में तीन लोगों की मौत

Bundi: Weather wreaked havoc, lightning fell on the house, three people died in the accident. - Bundi News in Hindi

बूंदी। राजस्थान के बूंदी में मौसम ने कहर बरसाया है। मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को बूंदी जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

हिंडोली के दबलाना थाना क्षेत्र के धाभाइयों का नयागांव में बीती रात मकान की छत पर गिरी बिजली गिरने से घर में सो रहे एक ही परिवार के महिला-पुरुष समेत 4 वर्षीय मासूम लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर नायाब तहसीलदार भूपेंद्रसिंह हाडा मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल महिला को बूंदी अस्पताल रैफर कर दिया। दबलाना थाने के एएसआई कमलेश गुर्जर ने बताया कि मौसम का मिजाज बिगड़ने पर सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से मकान की छत टूट गई और पट्टियों के नीचे दबने से मां कर्माबाई, बेटी दिव्या सहित दामाद बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य छत पर ही टिन शेट के नीचे सो रहे थे, जो घायल हो गए। घटना में गंभीर घायल हीराबाई को बूंदी अस्पताल रैफर किया गया है। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bundi: Weather wreaked havoc, lightning fell on the house, three people died in the accident.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accident, lightning, bundi, weather, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved