• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

हंसी-ठिठोली के साथ निभाई यह परंपरा, जीत लिया खिताब

बूंदी। शहर में महिलाओं की टोली अलग ही रंग बिखेर रही थी। हंसी-ठिठोली और उत्सव मनाने की खुशी महिलाओं के चेहरे पर झलक रही थी। ऐसा ही नजारा दिखा महिला मंडल की ओर से आयोजित लहरिया उत्सव में। अपने-अपने तरीके से सावन की खुशी को मनाने की उत्सुकता के बीच परंपरा को निभाया गया। सजे-धजे लहरिया परिधानों में महिलाओं का समूह बगीचे में झूले का आनंद ले रहे हैं। हंसी ठिठोली और कानों में रस घोलते सावन के गीतों पर नृत्य का नजारा अलग ही छटा बिखेर रहा है।
रविवार को दाधीच महिला मंडल की ओर से लहरिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बालचंद पाड़ा स्थित मंशापूर्ण गणेश उद्यान में आयोजित लहरिया उत्सव में महिलाएं लहरिया परिधानों में सज-धज कर आईं। इस दौरान कई रोचक प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। राजस्थानी गीतों पर नृत्य और क्वीन प्रतियोगिता हुई। महिला मंडल अध्यक्ष सुलोचना शर्मा ने बताया कि मिसेज लहरिया का ताज कल्पना ने पहना।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bundi news : lahariya utsav Celebrated with happiness in bundi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bundi news, lahariya utsav, lahariya utsav in rajasthan, lahariya utsav in bundi, bundi hindi news, bundi latest news, rajasthan hindi news, religious news, viral news, बूंदी समाचार, राजस्थान समाचार, लहरिया उत्सव, बूंदी में लहरिया उत्सव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved