• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नए साल में हिंदू समाज शुरू करेगा बालाजी महाराज की पूजा

bundi news : Hindu society will do the worship of Balaji Maharaj in Bundi - Bundi News in Hindi

बूंदी। शहर में टाइगर हिल स्थित मानदाताजी की छतरी पर स्थापित हनुमानजी की मूर्ति की पूजा विश्व हिंदू परिषद ने करने का निर्णय किया है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से मीडिया को बताया गया कि अगर प्रशासन ने पहल नहीं की तो पूर्व निर्धारित समय के अनुसार हिंदू समाज 1 जनवरी को एकत्र होकर बालाजी महाराज की पूजा करेगा। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि शांति समिति की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार प्रशासन द्वारा छतरी का निर्माण करा कर वहां पूजा करवाना प्रस्तावित था, लेकिन 8 माह बीत चुके हैं और प्रशासन इस दिशा में कोई पहल नहीं कर पाया है। इस बैठक में प्रशासन से सहमति नहीं बन पाई। साथ ही समिति ने प्रशासन पर पूजा करने से रोकने का आरोप लगाते हुए कहां कि प्रशासन हमें गुमराह कर रहा है और विवाद उत्पन्न करना चाहता है। इस संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री, केबिनेट मंत्री, विधायक को 3 माह पूर्व ही पत्र देकर सूचना दे दी गई थी। इस कारण विवश होकर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार हिंदू समाज के सभी संगठन और हिंदू समाज के व्यक्तियों द्वारा मालनमासी बालाजी के प्रांगण में 1 जनवरी को पूजा अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से होगा,स जिसका उद्देश्य केवल मंदिर में पूजा अर्चना शुरू करना ही है। बैठक में विहिप विभाग मंत्री राजेन्द्र जैन, विहिप सुरक्षा प्रमुख रमेश राठौड़, विहिप विशेष संपर्क प्रमुख जितेन्द्र त्यागी, विहिप जिला मंत्री मांगीलाल गोचर, विहिप जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण श्रृंगी, विहिप संरक्षक हुकुम चन्द सोनी, राजेश खत्री, सुनील हाडौती, ओमप्रकाश शर्मा, कृष्णकांत राठौड़ एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह था विवाद

पूर्व में मानदाता छतरी प्राकृतिक कारणों से नष्ट हो गई थी। वहां वन विभाग ने चबूतरा बनाया था और छतरी पर हनुमानजी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। उस समय भी एक विशेष तबके ने इसका विरोध किया और प्रतिमा तोड़ने का प्रयास किया था। उस समय पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया और धारा 144 लगाई थी। बाद में वहां पुलिस की एक अस्थायी चौकी बना दी गई।

विरोध शुरू

शहर में टाइगर हिल स्थित मानदाताजी की छतरी पर आगामी 1 जनवरी को पूजा करने की घोषणा करने के साथ ही दूसरे वर्ग की ओर से इसका भारी विरोध शुरू हो गया है। इससे यहां साम्प्रदायिक तनाव के हालात पैदा हो गए हैं। जिला व पुलिस प्रशासन इन हालातों को सामान्य बनाए रखने की मशक्कत में जुट गया है।

छतरी के मूल स्वरूप एवं ऐतिहासिकता का जांच शुरू

शहर में टाइगर हिल स्थित मानदाताजी की छतरी के मूल स्वरूप की ऐतिहासिक व प्रमाणिक जांच करने के लिए भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण जयपुर मण्डल तथा निदेशालय भारत सरकार पुरातात्विक एवं संग्रहालय राजस्थान की टीम बनाई गई है। कार्यववाहक जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुगल किशोर मीना ने बताया कि मानदाताजी की छतरी के प्रमाणिक, ऐतिहासिक एवं तथ्यात्मक अन्वेषण के लिए बनाए गए इस दल में अधीक्षक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग कोटा, उमराव सिंह व नीमहल संग्रहालय अध्यक्ष राजकीय संग्रहालय बूंदी, महेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार भारत सरकार के भारतीय सर्वेक्षण जयपुर मण्डल की ओर से अधीक्षक पुरातत्वविद प्यारेलाल मीणा के नेतृत्व में विशेषज्ञों का दल गठित किया गया है। इसमें सहायक अधीक्षक पुरातत्वविद मनोज कुमार द्विवेदी, गोविन्द सिंह मीणा, सर्वेयर रविन्द्र जांगिड़, वरिष्ठ सर्वेक्षण सहायक सुरेश कुमार, वरिष्ठ फोटोग्राफर कोटा रविन्द्र कुमार माथुर शामिल हैं। यह संयुक्त दल मानदाताजी की छतरी के मूल स्वरूप की पुरातात्विक जांच करेगा। इस दल को सहयोग करने के लिए प्रशासन की ओर से उपवन संरक्षक (वन्य जीव ) कोटा, उपखण्ड अधिकारी बूंदी, उपाधीक्षक बूंदी एवं तहसीलदार बूंदी को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bundi news : Hindu society will do the worship of Balaji Maharaj in Bundi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bundi news, hindu society of bundi, worship of balaji maharaj in bundi, mandataji chatri tiger hill bundi, vishva hindu parishad bundi, vhp bundi, district administration bundi, indian archaeological survey of jaipur circle, archaeological and museum rajasthan, bundi hindi news, bundi latest news, rajasthan hindi news, religious news, बूंदी समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान चुनाव, धार्मिक न्यूज विश्व हिंदू परिषद बूंदी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved