बूंदी। जिला कांग्रेस सेवादल ने बूंदी जिले में अधिकारियों और राशन डीलरों के बीच विवाद के चलते आम जनता को दीपावली त्यौहार पर समय पर राशन नहीं मिलने पर गुरुवार को सेवादल कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्य संगठक महमूद अली के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ज्ञापन में कहा है कि बूंदी जिले में राशन डीलरों और जिला रसद अधिकारियों के बीच तनाव के चलते आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आम जनता की खाद्य रसद परेशानियों को जल्द सुधारा जाए। महमूद अली ने बताया कि कुछ दिनों पहले राशन डीलरों और रसद अधिकारियों के बीच हुए विवाद में आम जनता परेशान हो रही है। इस विवाद के चलते राशन डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। इस कारण जनता को राशन सामग्री नहीं मिल पा रही है, जबकि दीपावली का त्यौहार नजदीक है। गरीब तबके के लोगों को अगर राशन समय पर नहीं मिला तो वे त्योहार मनाने से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्दी से जल्द कराया जाए, ताकि जनता को समय पर राशन उपलब्ध हो सके।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope