• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह, 64 प्रतिभाओं का सम्मान

बूंदी। जिलेभर में शुक्रवार को 69वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। जिलास्तरीय मुख्य समारोह खेल संकुल में हुआ। यहां जिला कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी (छात्र एवं छात्रा), नवोदय विद्यालय तथा स्काउट गाइड दलों ने भाग लिया। स्कूली छात्राओं की ओर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) नरेश कुमार मालव ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस अवसर पर उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 64 प्रतिभाओं को जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर निवास, कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं रेडक्रॉस भवन पर जिला कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने, अतिरिक्त जिला कलेक्टर निवास पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश कुमार मालव ने ध्वजारोहण किया।

राज्य स्तर पर मिला सम्मान

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bundi news : celebrated Republic Day in the bundi district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day 2018, bundi news, republic day in the bundi district, bundi district collector shivangi swarnkar, khel sanhul bundi, bundi hindi news, bundi latest news, rajasthan hindi news, बूंदी समाचार, राजस्थान समाचार, बूंदी जिला कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार, गणतंत्र दिवस, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved