जयपुर। देवगुरु बृहस्पति आज से मार्गी हो जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने पर सभी राशियाें पर कुछ न कुछ असर पड़ेगा बृहस्पति के मार्गी होने से देश में धार्मिक माहौल बढने लगेगा। इसके साथ देश की अर्थव्यवस्था पर भी बृहस्पति शुभ प्रभाव डालेगा। देवगुरु बृहस्पति 10 मार्च से तुला राशि में वक्री चल रहे थे। अब बृहस्पति के सीधी चाल चलेंगे। इससे सभी 12 राशियों के जातकों को फायदा होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूर्य भी 16 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में चले जाएंगे। कर्क राशि में उनका राहु और बुध
से मिलन होगा। इससे धनु और मिथुन राशि में बना समसप्तक अशुभ
योग समाप्त होगा। सूर्य के कर्क राशि में आने से वृष, कन्या और कुंभ राशि
के जातकों को एक माह विशेष लाभ मिलेगा।
ज्योतिषविदों ने बताया कि जन्मकुण्डली में मार्गी बृहस्पति यदि शुभावस्था में हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में काफी सुख साधन प्राप्त करता है। इसके साथ ही सभी राशि के जातकों को कुछ न कुछ आर्थिक लाभ जरूर होगा।
वृश्चिक राशि में एक साल करेंगे भ्रमण
बृहस्पति ग्रह तुला राशि को छोड़कर वृश्चिक राशि में 11 अक्टूबर 2018 को शाम 7:36 बजे प्रवेश कर जाएंगे। जिसमें लगभग एक साल भ्रमण करेंगे।
सूर्य भी बदल रहा है अपनी राशि
ज्योतिषवद का मानना है कि सूर्य के कर्क
राशि में आने से वृष, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को एक माह तक विशेष लाभ
मिल सकता है। पिछले एक माह से परेशान सभी राशि के जातकों को काफी राहत
मिलेगी। कुछ फायदा मिथुन, सिंह और धनु राशि वालो को होता दिख रहा है,
क्योंकि सूर्य के राशि परिवर्तन से इन तीनों राशियों के लिए अनुकूल रहेगा।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope