• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिमी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता : SKRAU की बैडमिंटन टीम रवाना

Western Zone Inter-University Sports Competition: SKRAUs badminton team departs - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। पश्चिमी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की महिला बैडमिंटन टीम को वित्त नियंत्रक राजेन्द्र कुमार खत्री ने शुक्रवार सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छात्र कल्याण निदेशक कार्यालय के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में डीन पीजी डॉ राजेश कुमार वर्मा, छात्र कल्याण सह अधिष्ठाता एवं लाइजन ऑफिसर डॉ वाई. के. सिंह, क्रीड़ा मंडल सचिव डॉ वी. एस. आचार्य, डॉ अमित कुमावत, निंबाराम, गुरमेल समेत खिलाड़ी उपस्थित रहे। वित्त नियंत्रक राजेन्द्र कुमार खत्री ने इस अवसर पर टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने और अपनी तरफ से बेस्ट परफॉर्मेंस देने हेतु प्रेरित किया। क्रीड़ा मंडल सचिव डॉ वी. एस. आचार्य ने बताया कि महिला बैडमिंटन टीम में पांच खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें से तीन खिलाड़ी कंचन सैनी, अंशिता जैन और कोमल कृषि महाविद्यालय बीकानेर की और दो खिलाड़ी काजल शर्मा और अंकिता बिश्नोई कृषि महाविद्यालय श्रीगंगानगर की हैं। आचार्य ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 13 नवंबर को झुंझुनूं की जे.जे.टिबरेवाल यूनिवर्सिटी में हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Western Zone Inter-University Sports Competition: SKRAUs badminton team departs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, finance controller, rajendra kumar khatri, women\s badminton team, swami keshwanand rajasthan agricultural university, western region, inter-university sports competition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved