• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीडूंगरगढ़ पालिका पर उपाध्यक्ष ने की तालाबंदी और अध्यक्ष दे रहे साथ, क्यों यहां पढें...

Vice President imposed lockout on Sridungargarh Municipality and President is supporting. Why read here... - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष इन दिनों जन समस्याओं का निराकरण नहीं होने को लेकर नाराज हैं। उपाध्यक्ष सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे पालिका पहुंचे और ताला लगा दिया। यहां तक तो ठीक है लेकिन अध्यक्ष स्वयं विरोध के लिए मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। घटना के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में नगर पालिका को उपाध्यक्ष ने ही ताला लगा दिया। असल में जन समस्याओं को लेकर खुद सत्तापक्ष के पार्षद और उपाध्यक्ष ही नाराज हैं। ऐसे में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे यहां पहुंचे पार्षदों ने सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर पालिका के मेन गेट पर ताला लगा दिया। कुछ दिनों पहले पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार ने पालिका के अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि अगर समय रहते लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो पालिका को ताला लगा दिया जाएगा। अधिकारियों ने इसे कोरी धमकी समझा और समस्यों को निराकरण नहीं हुआ। इसके चलते सोमवार को उपाध्यक्ष ने पालिका को ताला लगा दिया। असल समस्या ये है कि क्षेत्र में सफाई, रोड लाइट्स सहित पालिका कार्यालय में आम आदमी का काम नहीं हो रहा। इसी के चलते पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद सोहनलाल ओझा, जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, दाऊद तथा नागरिक बंशीधर तावनिया, हरि सिखवाल, अनिल वाल्मीकि वर्तमान प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं पार्षदों ने पालिका पहुंचकर और कार्यालय में मौजूद कार्मिकों को बाहर निकाला। पालिका के गेट पर ताला जड़ दिया।
पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा भी दे रहे साथ
पालिका उपाध्यक्ष और 15 पार्षदों ने तालाबन्दी कर आंदोलन की घोषणा की तो पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा भी मैदान में उतर गए। उन्होंने भी नगर पालिका में अधिकारियों के अभाव पर विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vice President imposed lockout on Sridungargarh Municipality and President is supporting. Why read here...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, sridungargarh municipality vice president banshidhar suthar, councilor sohanlal ojha, jagdish gurjar, ramsingh jagirdar, dawood, municipal president manmal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved