• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवक ने रोही में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर दी अपनी जान,मानसिक रुप से था परेशान

The young man went to Rohi and hanged himself from the tree, he was mentally disturbed - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जिले के महाजन के समीपवर्ती चकजोहड़ में एक व्यक्ति ने रोही में फांसी लगाकर जान देना का मामला सामने आया है। जिसकी मर्ग महाजन थाने में दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार पल्लू के लेघा निवासी मोहरसिंह ने चकजोहड़ की रोही में पेड़ से लटककर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर महाजन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर होस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी महाजन पहुंच गए। इस सम्बंध में मृतक के भाई साहबराम ने मर्ग दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि मोहरसिंह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह सुरतगढ़ से दवाई लाने का कहकर घर से रवाना हुआ था। लेकिन सायं तक घर नही पहुंचा। देर रात को पुलिस से घटना की जानकारी मिली है । चकजोहड़ कि रोही कैसे पहुंचे है इसकी जानकारी नही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया। पुलिस दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The young man went to Rohi and hanged himself from the tree, he was mentally disturbed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohi, mentally disturbed, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved