• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध रूप से कार्यरत : शाले मोहम्मद

The state government is working determinedly for the upliftment of every class: Shale Mohammad - Bikaner News in Hindi

-अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील बीकानेर। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध रूप से कार्य कर रही है। गत साढ़े चार वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित समस्त क्षेत्रों में ऐतिहासिक निर्णय लेकर आमजन को लाभान्वित किया गया है। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने रविवार देर शाम खाजूवाला के सियासर चौगान के चक 6 एएएसएम में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय भी राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लें। स्कूली और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार ने विशेष सुविधाएं दी है । अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के साथ दूरदराज के क्षेत्र में कॉलेज खोले गए हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के परिवार अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें । उन्होंने कहा कि शिक्षा ही मानव के सर्वांगीण विकास का आधार है। इसके मद्देनजर भावी पीढ़ी को अच्छी शिक्षा दी जाए। उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने भी मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में खाजूवाला सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष खलील पड़िहार, रामेश्वर गोदारा, अब्दुल सत्तार बूहड़, ओमप्रकाश मेघवाल, जाकिर पड़िहार, नजर दैय्या, शौकत बलोच, रियाज बूहड़, गुलाम मुस्तफा, हाजी इस्माईल, सलीम खान, सैय्यद रफीक शाह, जगदीश सिहाग, युसुफ पड़िहार, रोशन खान, डॉ.मोहम्मद ताहा, हनीफ नागौरी, रविंद्र कस्वां, मदन पूनियां, मदन गोदारा, सद्दाम गुल्लूवाली, मुमताज बहिया आदि मौजूद रहे। शाले मोहम्मद का खलील खान पड़िहार, गुल्लुवाली में सद्दाम बहिया व अलदीन में मुमताज बहिया के नेतृत्व में स्वागत व अभिनंदन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The state government is working determinedly for the upliftment of every class: Shale Mohammad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, minority affairs minister, shale mohd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved