• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिन भर चला राम-राम का दौर, जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने केन्द्रीय कानून मंत्री को दी दीपावली की शुभकामनाएं

The day-long exchange of greetings continued, with people from various parts of the district extending Diwali greetings to the Union Law Minister. - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को दिनभर राम-राम का दौर चला। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सांसद सेवा केन्द्र में मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय मंत्री ने भी सभी को दीपोत्सव की बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया। इस दौरान मेघवाल ने कहा कि दीपावली पर पूजन के दूसरे दिन राम-राम करने की परम्परा अपने आप में अनूठी और महत्वपूर्ण है। परिवार के सभी लोगों एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं। छोटे, बड़ों का आशीर्वाद लेते तथा बड़े, सभी छोटों का आशीर्वाद देते हैं। इससे संस्कारों में और अधिक प्रगाढ़ता आती है। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली बेहद खास रही। शहर में बेहतरीन साज-सज्जा की गई। बाजारों में अधिक रौनक रही। शहरवासियों ने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फोर लोकल’ के आह्वान को स्वीकारा और स्वदेशी उत्पादों की खरीद भी अधिक हुई। मेल मुलाकात का यह दौर दिनभर चलता रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The day-long exchange of greetings continued, with people from various parts of the district extending Diwali greetings to the Union Law Minister.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, diwali, minister arjun ram meghwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved