• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डायरिया और कुपोषण के प्रति जनजागरण हेतु चलेगा सशक्त दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

Strong diarrhea control fortnight will run for public awareness about diarrhea and malnutrition - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । 5 वर्ष तक आयु के बच्चों को डायरिया और कुपोषण के प्रकोप से बचाने देशभर में 17 से 31 अगस्त तक सशक्त दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाएगा। जिला अस्पताल, समस्त सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी व आंगनवाड़ी केन्द्र स्तर में ओआरएस व जिंक कॉर्नर लगाए जाएंगे। आशा सहयोगिनियाँ प्रतिदिन 5 वर्ष आयु तक के बच्चे वाले घरों में जाकर ओआरएस का पैकेट व जिंक की गोलियां बांटेगी। विद्यालयों में हाथ धोने की सही तकनीक का प्रचार किया जाएगा और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओआरएस का घोल बनाने की विधि समझाई जाएगी। पखवाड़े की तैयारियों को लेकर राज्य स्तर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें अतिरिक्त मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका गोस्वामी द्वारा पखवाड़े को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपनिदेशक बीकानेर जोन डॉ राहुल हर्ष, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, डीएनओ मनीष गोस्वामी, सांख्यिकी अधिकारी नवनीत आचार्य व आशा समन्वयक रेणु बिस्सा शामिल हुए। डॉ. अबरार ने जानकारी दी कि आईडीसीएफ मूलतः जनजागरण पर केन्द्रित रहेगा क्योंकि दस्त एक सामान्य बीमारी है जो थोड़ी सी सावधानी से ठीक हो जाती है बस पता हो कि दस्त में बच्चे को क्या देना है और क्या नहीं। 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु के सबसे बड़े कारणों में से एक डायरिया से बचने के लिए आमजन को शिक्षित किया जाएगा वहीं मेडिकल स्टाफ को डायरिया के उपचार प्रोटोकॉल से अवगत करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strong diarrhea control fortnight will run for public awareness about diarrhea and malnutrition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strong diarrhea, control fortnight, will run, for public awareness, about diarrhea, and malnutrition, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved