• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बाड़मेर में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन

State level women conference organized in Barmer under the chief hospitality of Chief Minister Bhajanlal Sharma - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। राजस्थान स्थापना समारोह की शुरुआत मंगलवार को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन से हुई। सम्मेलन का आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बाड़मेर में हुआ। रवींद्र रंगमंच पर इसका सीधा प्रसारण किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजनांतर्गत जिले की तीन मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की। साथ ही राजीविका द्वारा जिले के 361 महिला स्वयं सहायता समूहों के क्षमता वर्धन के लिए रिवाल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के तहत 2.04 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई। इसी श्रृंखला में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत सात महिलाओं को ई-कुकटॉप का वितरण किया‌। कार्यक्रम में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, सुमन छाजेड़, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना, गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विमला डुकवाल, राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश चंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State level women conference organized in Barmer under the chief hospitality of Chief Minister Bhajanlal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, rajasthan foundation ceremony, chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved