• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आगाज 4 मार्च से

State level Ramavat Samaj Cricket Competition 2024 starts from March 4 - Bikaner News in Hindi

बीकानेर (ब्यूरो)। वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मंडल के तत्वावधान में राज्य स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2024 का आगाज 4 से 12 मार्च तक सादुल क्लब क्रिकेट मैदान में किया जाएगा। अध्यक्ष घनश्याम दास रामावत ने बताया कि सामाजिका क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा शक्ति को एक जुट करके समाज विकास में लगाना है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बीकाने जिले सहित अन्य जिलों से भी टीमों ने एंट्री करवाई है। प्रतियोगिता के मुकाबलों के लिए टाई 21 फरवरी को रामावत समाज भवन में 12 बजे निकाली जाएगी। खेल मंत्री परीक्षित रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल लीग मैच 15 ओवर तथा बाकी सभी मैच 20 ओवर के खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रत्येक टीम का प्रवेश शुल्क 5000 रुपये रखा गया है। प्रत्येक टीम के सभी खिलाडिय़ों को क्रिकेट ड्रेस दी जाएगी।
संरक्षक महेंद्र कुमार साध ने बताया कि विजेता टीम को 21000 रुपए तथा उप विजेता को 11000 रुपए का प्रोत्साहन स्वरूप नकद राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में किसी एक टीम में हिस्सा लेने वाला खिलाड़ी दूसरी टीम में नहीं खेल पाएगा।
संरक्षक एडवोकेट वेदप्रकाश रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों को जोरो-शोरों से किया जा रहा है। प्रतिदिन ३ मैच खेले जाएंगे। साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सचिव राजेश सांडवा ने बताया कि प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच के अलावा मैन ऑफ दी सीरीज, बेस्ट कैच, बेस्ट फील्डर, बेस्ट कीपर, बेस्ट बॉलर का खिताब भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State level Ramavat Samaj Cricket Competition 2024 starts from March 4
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, vaishnav brahmin youth club, state level ramavat samaj cricket competition-2024, sadul club cricket ground, president ghanshyam das ramawat, samajika cricket competition, youth power, social development, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved