• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया खेल दिवस

Sports Day celebrated in the memory of Major Dhyanchand - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जैन कन्या पी जी महाविद्यालय में NSS की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में आज हॉकी के महान जादुगर विश्वविख्यात मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस मनाया गया I NSS ईकाई प्रभारी डॉ राजेन्द्र जोशी व अरुणा त्यागी के निर्देशन में वॉलीबाल व् 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया I खेलो का आयोजन खेल प्रशिक्षक अरुण सक्सेना के सरंक्षण में हुआ उन्होंने छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में छात्राओं को अवगत कराया प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने छात्राओं को खेलो के माध्यम से शारीरिक मानसिक व् भावनात्मक विकास करने का सन्देश दिया I डॉ धनपत जैन ने छात्राओं को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार को भोजन में शामिल करने तथा खेल भावना से प्राणायाम तथा मनमय आनंदमय रहने का सन्देश दिया I
वॉलीबाल प्रतियोगिता में वंशिका एंड ग्रुप विजेता तथा 100 मीटर दौड़ में प्रथम चंचल भाटी , द्वितीय भारती व् तृतीय स्थान पर खुशबु गहलोत रही I इस दौरान प्रो प्रेम रतन तोषनीवाल , डॉ नवेंदु खत्री प्रो निर्मला सांखला , प्रो विशाल सोलंकी ,प्रो पल्लवी चौहान का सहयोग रहा ,प्रभारी डॉ राजेंद्र जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया द्वितीय इकाई प्रभारी प्रो अरुणा त्यागी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। विजेता छात्राओं को प्राचार्य, NSS प्रभारियों तथा महाविद्यालय व्याख्यातों द्वारा पुरस्कृत किया गया I

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports Day celebrated in the memory of Major Dhyanchand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, hockey, major dhyanchand, sports day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved