• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर जरूरतमंद और सुपात्र व्यक्ति तक पहुंचे कौशल विकास कार्यक्रम - सिद्धिकुमारी

Skill development program should reach every needy and deserving person - Siddhi Kumari - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि कौशल विकास योजना से जुड़े हर जरूरतमंद और सुपात्र व्यक्ति तक कौशल विकास कार्यक्रमों की पहुंच बनें ताकि समाज व राष्ट्र आत्मनिर्भर बन सके। ये उद्बोधन मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी व्यक्त किया। अवसर था भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सौजन्य से बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा आयोजित कार्मिक एवं संदर्भ व्यक्ति कार्यक्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का।

उल्लेखनीय है इस एक दिवसीय कार्यक्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के कार्मिकों के साथ बीकानेर शहरी एवं ग्रामीण, खाजूवाला, लूणकरणसर, श्रीकोलायत, नोखा, श्रीडंूगरगढ़ आदि क्षेत्रों में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़े संदर्भ व्यक्तियों ने सहभागिता निभाई। विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हमें आगे आना होगा। जिम्मेदारी कोई देता नही है बल्कि जिम्मेदारी तो एक अहसास है जो हमें स्वयं को होना चाहिए। इसके साथ ही सिद्धिकुमारी ने कहा कि कौशल विकास के साथ साथ हमें पर्यावरण का विकास भी करना है इसके लिए संकल्प लेकर हमें अधिकाधिक पौधरोपण एवं पौधसंरक्षण करना चाहिए। सान्निध्य उद्बोधन में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति की सचिव सुशीला ओझा ने कहा कि बाजार की मांग के अनुसार हमें काम की गुणवत्ता में निरंतर नयापन लाते रहना होगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज मोहता ने कहा कि बेरोजगारी के इस विकट दौर में कौशल विकास कार्यक्रम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का मुख्य आधार है। इसलिए काम सीखें भी और काम करें भी। विशिष्ट अतिथि समिति की उपाध्यक्ष डॉ. विभा बंसल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने परिवार के प्रति कर्तव्यों की पालन के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
निदेशक ओम प्रकाश सुथार ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यक्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं संस्था के कार्यो-गतिविधियों की जानकारी दी। इसके साथही एक परिवार के रूप में सबको अपनी श्रेष्ठ क्षमताओं से संस्थान की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया। इस एक दिवसीय कार्यक्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न सत्रों में मोटिवेशन स्पीकर डॉ.गौरव बिस्सा ने अपनी प्रभावी संप्रेषण के साथ लीडरशीप, टीम वर्क, सेल्फ इम्पू्रवमेंट एवं प्रोडक्टिविटी के विषयों को जोड़ते हुए सत्र का प्रभावी संचालन किया।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में राजकीय पोलीटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता और साईबर क्राईम रोकथाम विशेषज्ञ प्रशान्त जोशी ने साईबर क्राईम एवं साईबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता एवं सतर्कता विषय पर विभिन्न घटनाक्रमों का उदाहरण देते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही जय भैरव वेलफेयर सोसायटी के निदेशक धर्मेन्द्र छंगाणी ने आर्टिजन कार्ड बनाने के संबंध में महत्वूपर्ण जानकारी एवं प्रक्रिया की जानकारी दी।
संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने स्वयं सहायता समूह एवं सिद्ध पोर्टल रजिस्ट्रेशन और सहायक कार्यक्रम अधिकारी तलत रियाज और उमाशंकर आचार्य ने केन्द्र संचालन से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों के संधारण और लेखाकार लक्ष्मीनारायण चूरा ने लेखाकार्य से जुड़ी विशेष सावधानियों की प्रभावी जानकारी दी। संस्थान परिवार के विष्णुदत्त मारू और श्रीमोहन आचार्य ने भी व्यवस्थापन कार्यो के निर्वाह में महत्वूपूर्ण योगदान दिया। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Skill development program should reach every needy and deserving person - Siddhi Kumari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, skill development programmes, needy, deserving person\r\nself-reliant, society, nation, siddhi kumari mla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved