• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 28 दिसंबर को होगा, मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित

Shri Brahmin Swarnkar Vikas Samiti to hold Talent Felicitation Ceremony, Meritorious Students and Newly Appointed Officers to be Honored - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति, बीकानेर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के होनहार प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं नव नियुक्त अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार, 28 दिसंबर को अपराह्न 3 बजे श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित होगा। समिति के सचिव कन्हैयालाल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 8, 10 व 12 में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य तकनीकी शिक्षा पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। गुलाब बाडमेरा ने बताया कि इसी सत्र में जिन विद्यार्थियों का चयन IIT, NIT, MBBS, CA एवं CS जैसे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में हुआ है, उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
भगवतीप्रसाद सोनी ने जानकारी दी कि प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को चांदी के मेडल प्रदान किए जाएंगे।
टी.पी. सोनी ने बताया कि इस वर्ष राज्य अथवा केंद्र सरकार के अधीन वित्तीय वर्ष 2024-25 में नव नियुक्त सभी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shri Brahmin Swarnkar Vikas Samiti to hold Talent Felicitation Ceremony, Meritorious Students and Newly Appointed Officers to be Honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner news, talent felicitation, brahmin swarnkar samiti, student achievement, education awards, merit ceremony, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved