• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्काउट गाइड संघ द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान

Scouts and Guides Association Honors Blood Donors - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर द्वारा त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ सभागार में रक्तदाताओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय संघ अध्यक्ष पीके मित्तल, विशिष्ट अतिथि स्थानीय संघ डूंगरगढ़ के सचिव रामकृष्ण पन्निवाल, जैन पीजी कॉलेज बीकानेर के प्रो.कृष्ण कुमार खत्री थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्काउटर मांगीलाल सुथार , उपप्रधान केसरी चंद सुथार ने की। कार्यक्रम में संस्था द्वारा आयोजित गत लगातार 11 वर्षों से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया । कार्यक्रम के संचालक रोवर लीडर घनश्याम स्वामी ने आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के बारे में भी जानकारी दी । कार्यक्रम में एनसीसी फर्स्ट बटालियन(आर एन वी) के चंद्रपाल, जैन कॉलेज के विद्यार्थी तथा रक्तदाता एवं उनके परिजन शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Scouts and Guides Association Honors Blood Donors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scouts, guides association, honors, blood donors, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved