• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्काउट गाइड: रीजनल लेवल बाल महोत्सव शुरू, विभिन्न राज्यों से आए 200 कब-बुलबुल

Scout Guide: Regional level Bal Mahotsav begins, 200 Cubs and Bulbuls from different states - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में देवीकुंड सागर स्थित मंडल प्रशिक्षण केंद्र पर पांच दिवसीय रीजनल लेवल बाल महोत्सव के दौरान समाहित मंडल स्तरीय शांति भंडारी स्मृति कब बुलबुल उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को हुआ।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत, भारत स्काउट गाइड बीकानेर के प्रधान राजेश चूरा, सुमन छाजेड़, भंवरलाल जांगिड़, बार एसोसिएशन के सचिव विजयपाल, प्रधान भवानी जोशी आदि उपस्थित रहे। भारत स्काउट गाइड की सहायक निदेशक शिवांगी सक्सेना ने बताया कि रीजनल बाल महोत्सव में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के 200 कब-बुलबुल सहभागिता कर रहे हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामावतार कुमावत ने कहा कि बच्चे आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। स्काउट गाइड के शिविर में सहभागिता से जीवन को नई दिशा प्राप्त होती है तथा अपने जीवन में अनुशासन का समावेश करते हैं। सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला के अनुसार पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न साहसिक गतिविधियों, लोक नृत्य आदि विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढा ने बताया कि शांति भंडारी का संपूर्ण जीवन स्काउटिंग को समर्पित रहा है। उनकी स्मृति में आयोजित कब बुलबुल उत्सव में बच्चों को सीखने के अवसर प्राप्त होते हैं। शिविर में देवानंद पुरोहित, घनश्याम व्यास, संतोष निर्वाण, सुगनाराम चौधरी, हरियाणा से महावीर सिंह, विजेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ से सरस्वती गिरिया आदि मौजूद रहे। संचालन सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Scout Guide: Regional level Bal Mahotsav begins, 200 Cubs and Bulbuls from different states
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, regional level bal mahotsav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved