• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणेश मन्दिर में सजा नयनाभिराम रामदरबार, गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयाँ

Scenic Ram Darbar decorated in Ganesh temple, resounding quatrains of Sunderkand - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। कोटगेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मन्दिर ट्रस्ट द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में हो रहे श्रीराम गुणगान के तहत शनिवार को मन्दिर परिसर में राम दरबार सजाया गया जिसमें भगवान श्रीरामचन्द्र जी, लक्ष्मण जी, सीता माता एवं राम भक्त श्री हनुमान जी की मनमोहक सचेतन झाँकियां देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। झाँकियां किशन स्वामी व विवेक दावड़ा के निर्देशन में बनाई गईं।

मन्दिर ट्रस्टी गणेश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड विशाल सेवग एण्ड पार्टी द्वारा किया गया। पुजारी शंकर सेवग ने गणेश भगवान को श्रीराम नाम लिखी पोशाक धारण करवाई। विशेष पूजा अर्चना के बाद राम दरबार की महाआरती की गई। इस अवसर पर सचेतन झाँकियों के पात्रों का ट्रस्टी रामस्वरूप सोनी, गणेश सोनी, सुरेन्द्र ब्यास, राजेश ब्यास ने स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया। रामदरबार की शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से भ्रमण पर निकली और स्थान स्थान पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा आयोजन में पवन खजान्ची, पंकज नौलखा, बाबूलाल, चन्द्रकला, तरुण भोजक, मनीष भोजक का विशेष सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Scenic Ram Darbar decorated in Ganesh temple, resounding quatrains of Sunderkand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, shri brahmin swarnakar ganesh temple trust, kotgate satta bazar, praise of shri ram, ram darbar, temple premises, saturday, tableaus, lord shri ramchandra ji, laxman ji, sita mata, shri hanuman ji, devotees, emotional, kishan swami, vivek davda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved