• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वल्लभ गार्डन इलाके में भारी बारिश से टूटी पाल, जल भराव के चलते लोगों को किया गया रेस्क्यू

Sails broken due to heavy rains in Vallabh Garden area, people were rescued due to water logging - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद आरयूआईडीपी द्वारा बनाए गए बड़े नाले का पानी स्तर बढ़ जाने से बजरंग विहार वल्लभ गार्डन क्षेत्र में बनी पाल टूट जाने से महाराजा विहार, बजरंग विहार एवं निचले इलाके में भारी जलभराव हो गया। सूचना मिलने पर देर रात 2 बजे से आयुक्त केशर लाल मीणा के नेतृत्व में नगर निगम दल द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को विजयवर्गीय ढाणी में व्यवस्था की गई। सुबह तक बड़ी संख्या में आस पास के क्षेत्रों से लोगों को रेस्क्यू कर लोगों के ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था की गई।

सुबह मेयर सुशीला कंवर भी मौके पर पहुंच गई। मेयर में मौके पर पहुंचकर निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा पोकलेन, जेसीबी मशीन आदि संसाधनों से लगातार पाल बनाने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में मिट्टी डालने का कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sails broken due to heavy rains in Vallabh Garden area, people were rescued due to water logging
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, rain, waterlogging, commissioner, keshar lal meena, municipal corporation, rescue operation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved