• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान : हेरोइन और विदेशी हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जांच जारी

Rajasthan: Heroin and foreign weapon smuggling ring busted; investigation underway - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अफगान हेरोइन और विदेशी हथियारों की जब्ती के बाद इस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इन हथियारों की कीमत 50 करोड़ रुपए बताई गई। इन हथियारों और नशीले पदार्थों को भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित राजस्थान के बीकानेर जिले के पास से जब्त किया गया। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में की गई है, जब हाल ही में बीकानेर पुलिस ने 10.999 किलोग्राम अफगान हेरोइन, 11 विदेशी पिस्तौल, 22 मैगजीन और 100 कारतूस बरामद किए। इन सभी पदार्थों को अंतरराष्ट्रीय सीमा खाजूवाला के पास छोड़ दिया गया था। वीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस खेप को जब्त किया गया था। वीरेंद्र सिंह पाली जिले का रहने वाला है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि यह पूरा अभियान विक्की उर्फ विक्रम द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो अभी पंजाब जेल में बंद है।
पुलिस के मुताबिक, विक्की पाकिस्तान के हैंडलर्स से संपर्क बनाकर रखता था और उसे हेरोइन के लिए भुगतान हवाला नेटवर्क के जरिए दिया जाता था। इस हवाला नेटवर्क को उसके साथी दुबई से संचालित करते थे।
अब इस पूरी कार्रवाई को संयुक्त रूप से बीकानेर पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से किया जा रहा है। अब सभी एजेंसियां पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को भी खंगाल रही है, जिसमें प्रमुख रूप से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दुबई भी शामिल है।
पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश और बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कछवा ने कहा कि अब जांचकर्ता पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तस्करी अभियान में हवाला का कैसे इस्तेमाल किया गया।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर समन्वित प्रयास किया जा रहा है कि सीमा पार पर सक्रिय सभी गिरोह का पता लगाया जा सके।
जांचकर्ताओं ने एक ऐसे संगठित नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है, जो राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में सक्रिय हैं। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क में मुख्य रूप से बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर युवा जुड़े हुए थे, जिन्हें जल्दी पैसे कमाने का झांसा दिया जाता था।
इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से 50 हजार रुपए कैश भी बरामद किए गए। कहा जा रहा है कि यह पैसा उसे एक ऐसे ही खेप को पहुंचाने के एवज में मिला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: Heroin and foreign weapon smuggling ring busted; investigation underway
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: foreign weapon smuggling, heroin, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved