• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोगामेडी मेले के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्था

Railway made special arrangement for Gogamedi fair - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल ने दिनांक 30.08.2023 से 29.09.2023 तक लगने वाले गोगामेड़ी मेले के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र शर्मा को मेला अधिकारी तथा वाणिज्य निरीक्षक विजय कुमार को मेला प्रभारी नियुक्त किया गया है जो कि समय-समय पर इन व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे । यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेवाड़ी -गोगामेडी तथा गोगामेड़ी -सादलपुर के मध्य किया जाएगा। श्रीगंगानगर -बांद्रा टर्मिनस -श्री गंगानगर ट्रेन का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव भी दिया जाएगा। मेला अवधि के दौरान हनुमानगढ़ स्टेशन के बाहर अस्थाई पूछताछ कार्यालय बनाया जाएगा तथा सूरतगढ़, हनुमानगढ़ व चुरु के टिकट चेकिंग दस्ते द्वारा विशेष टिकट चेकिंग की जाएगी। मेले के दौरान जनरल टिकट के लिए दो यूटीएस काउंटर एवं विशेष पर्व पर दो अतिरिक्त यूटीएस काउंटर खोले जाएंगे। गोगामेडी व सादुलपुर स्टेशन की साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। साधारण टिकट बिक्री तथा टिकट चेकिंग के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाए जाएंगे । स्टेशन पर अतिरिक्त पार्किंग तथा अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। गोगा मेडी स्टेशन पर एक डॉक्टर में नर्सिंग स्टाफ में पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था भी की जाएगी । स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। यात्रियों की सूचना के लिए गोगामेड़ी स्टेशन परिसर में पर्याप्त मात्रा में लाउडस्पीकर एवं उद्घोषणा यंत्र लगाए जाएंगे। स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में उचित प्रकाश व्यवस्था के लिए अतिरिक्त लाइट लगाए जाएंगे। यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सहायता बूथ बनाने तथा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Railway made special arrangement for Gogamedi fair
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: railway, made, special arrangement, for gogamedi fair, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved