• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैय्यद पीर हाजी दीदार बख्श चिश्ती के उर्स मुबारक पर रूहानी कलाम से जायरीन भाव विभोर

Pilgrims are overwhelmed with spiritual words on the occasion of Urs Mubarak of Syed Pir Haji Didar Bakhsh Chishti. - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। सैय्यद पीर हाजी दीदार बख्श चिश्ती (रह) का पांच दिवसीय उर्स मुबारक पर पुरानी मस्जिद मोहल्ला डीडवानिया सिपाहीयान मे महफिलें मिलाद का आयोजन किया गया जिसमें में रूहानी कलाम से जायरीन भाव विभोर हो गए। दरगाह के प्रवक्ता सैय्यद पीर गयूर हुसैन चिश्ती ने बताया कि महफिलें मिलाद में अल्लाह की शान में हम्द, पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब (सल्ल) की शान में नात शरीफ पढ़ी गई। मस्जिद के इमाम सय्यद इमाम बख्श चिश्ती ने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की। दोपहर में कुरानखानी तथा शाम को महफिले क़व्वाली का आयोजन किया गया। रात में जलसे में मौलाना नसरूदीन साहब की तकरीर का आयोजन किया गया। चिश्ती ने बताया कि उर्स के अन्तर्गत प्रतिदिन दोपहर कुरानखानी, शाम को महफिलें मिलाद, देग, के कार्यक्रम चल रहे है। चिश्ती ने बताया कि 11 दिसंबर को बड़ा उर्स तथा 12 दिसंबर की शाम कुल की रस्म होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pilgrims are overwhelmed with spiritual words on the occasion of Urs Mubarak of Syed Pir Haji Didar Bakhsh Chishti.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, five-day urs mubarak of syed pir haji didar bakhsh chishti rah, mehfil milad organized, old masjid mohalla didwania sipahiyan, pilgrims overwhelmed with spiritual expressions, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved