• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निरामया ट्रस्ट ने एसडीएम जिला अस्पताल मे उपकरण भेंट किए

Nirmaya Trust Donates Equipment to SDM District Hospital - Bikaner News in Hindi

ओटी में सिजेरियन ऑपरेशन के लिए उपकरण भेंट किए बीकानेर। एसडीएम जिला अस्पताल बीकानेर में निरामया ट्रस्ट के माध्यम से जनहित में ऑपरेशन थियेटर में सिजेरियन प्रसव हेतु महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों का दान किया गया। मोहता चौक निवासी दीपक हर्ष ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती संतोष हर्ष की स्मृति में सिजेरियन प्रसव मे काम आने वाले दो पूर्ण इंस्ट्रूमेंट सेट अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष को सुपुर्द किए। वहीं बड़ा बाजार निवासी दीपक सारडा ने ऑपरेशन थिएटर में उपयोग में आने वाली ओटी स्लिपर्स जनहितार्थ अस्पताल प्रशासन को भेंट की। अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु निरंतर दानदाताओं एवं भामाशाहों का सहयोग मिल रहा है। पिछले एक वर्ष में जिला अस्पताल में सामान्य और सिजेरियन प्रसव मे उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिससे लेबर रुम एवं ऑपरेशन थिएटर मे अतिरिक्त उपकरणों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निरामया ट्रस्ट की इस पहल से अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं को लाभ मिलेगा और चिकित्सा कार्य में सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर निरामया ट्रस्ट की सचिव डॉ. मोनिका रंगा एवं ट्रस्ट सदस्य गौरव व्यास, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ घनश्याम, डॉ. प्रवीण पेंसिया, डॉ. अमित अरोड़ा, डॉ गौरव जोशी, ओटी इंचार्ज संतोष डूडी सहित चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहा। चिकित्सालय प्रशासन ने निरामया ट्रस्ट की इस नेक पहल की सराहना करते हुए दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
डॉ. मोनिका रंगा ने बताया कि निरामया ट्रस्ट भविष्य में भी जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार करता रहेगा, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nirmaya Trust Donates Equipment to SDM District Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nirmaya trust donates equipment to sdm district hospital\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved