• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर में शहद उत्पादन को नई उड़ान: 83.75 लाख के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

New flight for honey production in Bikaner: Project worth Rs 83.75 lakh approved - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) बीकानेर में जल्द ही 2 मीट्रिक टन क्षमता की शहद एवं मधुमक्खी उत्पाद प्रसंस्करण यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही मिनी शहद परीक्षण प्रयोगशाला और मधुमक्खी पादप उद्यान का भी विकास किया जाएगा।

यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन (एनबीएचएम) के तहत स्वीकृत हुआ है, जिसके लिए 83.75 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। कुलपति डॉ. अरुण कुमार के विशेष प्रयासों से उत्तरी पश्चिमी राजस्थान में मधुमक्खी पालन पर यह पहला बड़ा प्रोजेक्ट संभव हो पाया है। कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि यह परियोजना किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का सृजन करेगी। शहद और अन्य मधुमक्खी उत्पादों की गुणवत्ता एवं उत्पादन क्षमता में सुधार से क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत अभियान में भी योगदान देगा।
महत्वपूर्ण बिंदु : 2 मीट्रिक टन क्षमता की शहद प्रोसेसिंग यूनिट होगी स्थापित। मिनी शहद परीक्षण प्रयोगशाला से शहद की गुणवत्ता होगी सुनिश्चित। 83.75 लाख रु. का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड ने किया स्वीकृत। मधुमक्खी पादप उद्यान का विकास भी परियोजना का हिस्सा।
कृषि महाविद्यालय बीकानेर के अधिष्ठाता डॉ. पी.के. यादव ने बताया कि लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय को भारत सरकार से बांस उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसे दो प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं।
कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एल.एल. देशवाल ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देना, उद्यमिता विकास करना और उत्पादों की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना है।
इस परियोजना के माध्यम से न केवल शहद उत्पादन में वृद्धि होगी बल्कि क्षेत्र में मधुमक्खी पालन को एक व्यवसायिक रूप देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New flight for honey production in Bikaner: Project worth Rs 83.75 lakh approved
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new flight, honey, production, bikaner, project, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved