• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतू व्यास का बीकानेर में हुआ सम्मान, काव्य गोष्ठी में गूंजी विचारोत्तेजक रचनाएं

Neetu Vyas honored in Bikaner, thought-provoking compositions resonated in the poetry symposium - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। पर्यटन लेखक संघ और महफिले-अदब की साप्ताहिक काव्य गोष्ठी की 674वीं कड़ी में रविवार को बागेश्वरी कला संस्थान के तत्वावधान में कर्नाटक की प्रख्यात कवयित्री डॉ. नीतू दाधीच व्यास का सम्मान किया गया। यह आयोजन होटल मरुधर हेरिटेज में संपन्न हुआ, जहां साहित्य प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मान स्वरूप जाकिर अदीब, राजेंद्र जोशी और डॉ. जिया उल हसन कादरी ने नीतू व्यास को अभिनंदन पत्र भेंट किया, जबकि अब्दुल शकूर सिसोदिया ने उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. नीतू व्यास ने अपनी चर्चित रचनाएँ "मनुज से मनुज ही लड़ें" और "अब जिम्मेदारी लेगा कौन" प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनकी पंक्तियाँ—
"गीता, कुरान, बाइबिल ज्ञान सागर से भरे
मनुज में संस्कार भर पथ - प्रदर्शित करे
सदाचार, सौहार्द, प्रेम की केवल बात करे
ईश्वर, अल्लाह, मसीह कब आपस में दंगे करे?"
इन पंक्तियों ने उपस्थित श्रोताओं को झकझोर दिया और समाज में व्याप्त विभाजनकारी प्रवृत्तियों पर सवाल खड़े किए।
वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा, "नीतू व्यास की कविताएँ अपने समय के साथ संवाद करती हैं और हमें सच का सामना करना सिखाती हैं।"
मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा, "नीतू व्यास की रचनाएँ समाज को झकझोरने वाली हैं। वह प्रासंगिक विषयों पर निडर होकर लिखती हैं।"
वहीं, डॉ. जिया उल हसन कादरी ने कहा, "नीतू व्यास की कविताएँ सोचने पर मजबूर करती हैं और समाज को जागरूक करने की क्षमता रखती हैं।"
गोष्ठी में गूंजे विविध स्वर
काव्य गोष्ठी के दौरान असद अली असद, कासिम बीकानेरी, रवि पुरोहित, राजाराम स्वर्णकार, डॉ. जगदीश दान बारहठ, इमदाद उल्लाह बासित, अमर जुनूनी, अब्दुल शकूर सिसोदिया, जुगल किशोर पुरोहित, कमल किशोर पारीक और सिद्धार्थ व्यास ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जिया उल हसन कादरी ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neetu Vyas honored in Bikaner, thought-provoking compositions resonated in the poetry symposium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neetu vyas, honored, bikaner, provoking, compositions, resonated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved