• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला अल्पसंख्यक समुदाय का शिष्टमंडल

Minority community delegation met Chief Minister Ashok Gehlot - Bikaner News in Hindi

- शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के नेतृत्व में की मुलाकात बीकानेर । शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला के नेतृत्व में पूर्व महापौर मकसूद अहमद एवं अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य लोग सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले। इस दौरान उन्होंने बीकानेर जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के मुख्य समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दरगाह रोशन जमीर बाबा व परदेसियान मुस्लिम कब्रिस्तान मेडिकल कॉलेज रोड की चारदीवारी करवाने, पीबीएम परिसर में मुस्लिम मुसाफिरखाने की जमीन आवंटन करवाने, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड शिवबाड़ी क्षेत्र में अल्पसंख्यक कॉलेज में स्कूल की रिहायती दर पर जमीन आवंटन करवाने, खाजूवाला उपखण्ड को बीकानेर जिले में ही यथावत रखने तथा नोखा तहसील में ईदगाह की जमीन आवंटित करने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हाजी रशीद गौरी, हाजी मोहम्मद नासिर, हाजी गुलाम रसूल, हाजी मोहम्मद जफर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minority community delegation met Chief Minister Ashok Gehlot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minority, community, delegation, met, chief minister, ashok gehlot, bilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved