• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन : 1,437 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित; ग्रामीण क्षेत्र में बना नया कीर्तिमान

Massive Blood Donation Camp Held in Nal: 1,437 Units Collected; New Record Set in Rural Area - Bikaner News in Hindi

स्व. सुमन कंवर की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब; जयपुर, जोधपुर व बीकानेर की 5 टीमों ने संगृहीत किया रक्त बीकानेर। जिले के नाल स्थित स्काई वर्ड पार्क (नेशनल हाईवे-11, नाल रेलवे पुलिया के पास) में सुमन कंवर चैरिटेबल ट्रस्ट, जयमलसर के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्व. सुमन कंवर राजपुरोहित (धर्मपत्नी हरिकिशन सिंह राजपुरोहित, जोरावरपुरा) की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस शिविर में मानव सेवा का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। '36 कौम' के युवा साथी ढोल-ताशों की थाप पर नाचते-गाते शिविर स्थल पहुंचे। बृजमोहन पड़िहार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में कुल 1,437 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ, जो कि ग्रामीण क्षेत्र के लिहाज से एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
शिविर में कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शिरकत कर रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विमला दुकवाल, समाजसेवी मोहनसिंह चौहान, पूर्व सरपंच बृजमोहन सिंह और पूर्व वार्ड पंच ओमप्रकाश सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सुरक्षा व रक्तदान: नाल थानाधिकारी (CI) विकास बिश्नोई, ASI श्रवण कुमार बिश्नोई, ASI विक्रम सिंह और पुलिस स्टाफ ने मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। साथ ही पुलिस कर्मियों ने स्वयं रक्तदान कर मिसाल पेश की।
मेडिकल टीम: पीबीएम अस्पताल ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ (CMO) डॉ. एल. के. कपिल का विशेष सहयोग रहा। जयपुर, जोधपुर तथा बीकानेर से आईं 5 बड़ी ब्लड कलेक्शन टीमों ने सुव्यवस्थित तरीके से रक्त का संग्रह किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध पाउ एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ आध्यात्मिक माहौल में हुआ। इस अवसर पर पीबीएम नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान और अंगदान जागरूकता पर एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। अंत में सभी उपस्थित लोगों को रक्तदान व अंगदान की शपथ दिलाई गई।
शिविर संरक्षक हरिकिशन राजपुरोहित और राजू सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर हुआ है।
संगठनात्मक भूमिका: महिपाल सिंह जयमलसर ने विभिन्न ग्रामीण इलाकों में व्यापक जनसंपर्क कर युवाओं को जोड़ा।
तैयारी टीम: परमेश्वर शर्मा, गोपाल गर्ग, मदन सोनी, विनोद डारा, भेरू सिंह, बेलू सिंह, कृपाल दान रतनू, प्रताप सिंह सहित पूरी टीम पिछले दो सप्ताह से तैयारियों में जुटी हुई थी।
कार्यक्रम के समापन पर ट्रॉमा सीएमओ डॉ. एल. के. कपिल ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा दलों, नाल पुलिस और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं युद्धवीर सिंह हाडला और हरिकिशन पड़ीवाल ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजन निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive Blood Donation Camp Held in Nal: 1,437 Units Collected; New Record Set in Rural Area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner nal blood donation camp 1437 units, suman kanwar charitable trust jaymalsar, devi singh bhati dr vishwanath meghwal bikaner, pbm trauma center dr lk kapil blood donation, bikaner rural record blood donation camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved