• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भक्ति गीतों, मंत्रों के जाप के साथ किया सामूहिक महालक्ष्मी पूजन

Mahalaxmi pujan was performed with the chanting of devotional songs and mantras - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वीश्री दीपमाला, शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में रविवार को शिव वैली के कला मंदिर परिसर में श्री महालक्ष्मी पूजन विधि विधान से भक्ति गीतों व मंत्रों के जाप के साथ किया गया। पूजन में 151 जोड़ों ने श्रद्धा, भक्ति के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से प्रकाशित पंचांग का विमोचन किया गया तथा महालक्ष्मी पूजन में सहभागिता निभाने वालों का अभिनंदन किया गया।

खरतरगच्छ युवा परिषद की स्थानीय इकाई अध्यक्ष अनिल सुराणा ने बताया कि अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, महिला परिषद की बीकानेर इकाई, सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व ज्ञान वाटिका के संयुक्त तत्वावधान हुए पूजन के लाभार्थी श्रीमती हुलासी देवी, पुखराज, ललित, नरेन्द्र व वीरेन्द्र पुगलिया के सदस्यों का अभिनंदन किया गया। पूजा में हिस्सा लेने वाले श्रावक-श्राविकाओं को पूजन की सामग्री में महालक्ष्मी का ’’ऊ ह्ी श्री अर्हम नम’’ व ऊं हृीं श्रीं कमले प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मी देव्ये नमः‘ मंत्र अंकित गज लक्ष्मी का चित्र, प्रतिमा, यंत्र, वासक्षेप व रक्षासूत्र आदि सामग्री भेंट की गई। पूजन के दौरान गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा., बाल मुनि मीत प्रभ सागर, वरिष्ठ गायक मगन कोचर व सुनील पारख ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं सिरोही के विधिकारक प्रकाश गुरु ने विधि विधान से पूजन करवाया गया । जल, चंदन, फल,फूल,धूप,अक्षत, दीप व नवैद्य आदि पूजन के दौरान राग दीपक, मालकोष आदि में भक्ति गीत गाए गए तथा सामूहिक मंत्रों का जाप करवाया गया।
प्रवचन-गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने पूजन के दौरान प्रवचन में कहा कि सुख, सम्पति, धन, वैभव व समृद्धि तथा शक्ति पुण्य का परिणाम है। पुण्य बिना आया हुआ धन भी नहीं टिकता। जिन शासन ने यथा शक्ति के अनुसार सभी कार्य करने का संदेश दिया है। शक्ति को पहचान कर धर्म व शासन तथा प्राणी मात्र के कल्याण के लिए कार्य करें। नीति से धनोर्पाजन कर धन शक्ति का सदुपयोग करें।
पंचांग का लोकार्पण व अभिनंदन- खरतरगच्छ युवा परिषद की ओर से प्रकाशित पंचांग का लोकार्पण श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर खजांची, पूर्व मंत्री रतन लाल नाहटा, श्री सुसवाणी माताजी मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव महादेव सुराणा, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के संरक्षक राजीव खजांची, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के बसंत नवलखा, खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा, मंत्री विक्रम भुगड़ी, महालक्ष्मी पूजा के लाभार्थी परिवार के पुखराज पुगलिया व हस्ती मल सेठी आदि ने किया।
खरतरगच्छ युवा परिषद व खरतरगच्छ महिला परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने महापूजन के लाभार्थी परिवार के सदस्यों व शिविर के दौरान हुई बालक-बालिकाओं की धार्मिक परीक्षा में अव्वल प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। भगवान महावीर निर्वाण दिवस 21 को-खरतरगच्छ युवा परिषद के प्रचार प्रसार मंत्री धवल नाहटा ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस पर जप तप मंगलवार को होगा । सुगनजी महाराज के उपासरे में बुधवार को सुबह छह बजे गौतम रास का वांचन किया जाएगा तथा डागों के महावीरजी मंदिर में निर्वाण का लड्डू चढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahalaxmi pujan was performed with the chanting of devotional songs and mantras
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, shri mahalakshmi pujan, kala mandir premises shiv valley, ganivarya mehul prabh sagar, muni manthan prabh sagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved