• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला के तहत विचारक अभयकुमार दुबे का व्याख्यान 30 जुलाई को

Lecture of thinker Abhaykumar Dubey under Dr. Chhagan Mohta Memorial Lecture Series on 30th July - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । सुप्रसिद्ध दार्शनिक-मनीषी डॉ. छगन मोहता की पावन स्मृति में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति की ओर से प्रतिवर्ष डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाता है। समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमकुवेरा ने बताया कि व्याख्यानमाला की 20वीं कड़ी में सुपरिचित समाजविज्ञानी एवं विचारक अभय कुमार दुबे भाषा, शिक्षा और ज्ञान का विउपनिवेशीकरण विषय पर स्थानीय प्रौढ़ शिक्षा भवन सभागार में 30 जुलाई, 2023 को सायं 4.00 बजे अपना व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा साहित्य अध्येता डॉ. ब्रजरतन जोशी करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस शृंखला में अब तक 19 व्याख्यान सम्पन्न हो चुके हैं। व्याख्यानमाला का श्रीगणेश इतिहासवेत्ता धर्मपाल के व्याख्यान से हुआ था। इस व्याख्यानमाला को अब तक विचारक रमेशचन्द्र शाह, अर्थशास्त्री प्रो. विजयशंकर व्यास, दर्शनशास्त्री प्रो.चाँदमल, कवि-आलोचक अशोक वाजपेयी, समाजशास्त्री रामाश्रय राय, शिक्षाशास्त्री कृष्ण कुमार, कवि-चिन्तक नन्दकिशोर आचार्य, पत्रकार राजकिशोर, रंगमर्मज्ञ नेमिचन्द्र जैन, शिक्षाविद् अनिल बोर्दिया, कवि गिरधर राठी, तेरापन्थ धर्मसंघ के अधिष्ठाता आचार्य श्रीमहाप्रज्ञ, कला-समीक्षक विजयशंकर, इस्लाम के अध्येता प्रो.अख्तरुल वासे, कलाविद् मुकुन्द लाठ, आलोचक डॉ.पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं शाइर शीन काफ़ निज़ाम एवं चिंतक प्रियंवद के प्रभावी व्याख्यानों ने गरिमा प्रदान की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lecture of thinker Abhaykumar Dubey under Dr. Chhagan Mohta Memorial Lecture Series on 30th July
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lecture of thinker, abhaykumar dubey, under dr chhagan mohta memorial lecture series, on 30th july, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved