• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलका स्वामी की पुस्तक "100 बिग क्वेश्चन" का विमोचन

Launch of Alka Swamis Book 100 Big Questions - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। युवा लेखिका अलका स्वामी की द्वितीय पुस्तक "100 बिग क्वेश्चन" का विमोचन महेश्वरी सदन में किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) के विधायक जेठानंद व्यास, कृषि विश्वविद्यालय कोटा की कुलगुरु प्रोफेसर विमला मेघवाल थे l विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा राजस्थान की वित्तीय सलाहकार डॉ0 ज्योति बाला व्यास, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ0 नवरंग लाल महावर एवं सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर के विभागाध्यक्ष डॉ. डी आर आर्य ने शिरकत की l डॉ0 ज्योति बाला व्यास ने कहा अलका स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक पांच भागों में विभक्त है, जिसमें अध्यात्म, कर्म , शिक्षा व्यवहार, सनातन, व्यक्तित्व विकास के संबंध में जीवन में उठने वाले 100 प्रश्नों का उत्तर है l यह पुस्तक वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं छात्रों के जीवन में उपयोगी सिद्ध होगी l

प्रो. विमला मेघवाल ने में कहा कि पुस्तक एक पुस्तकालय के समान होती है, जो आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में बीजारोपण करती है । कार्यक्रम का संचालन जसवंत सिंह राजपुरोहित ने किया l कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक शिक्षा विद, साहित्यकार , विद्यार्थी शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Launch of Alka Swamis Book 100 Big Questions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, alka swami, 100 big question, book launch, maheshwari sadan, jethanand vyas, prof vimla meghwal, dr jyoti bala vyas, dr navrang lal mahawar, dr d r arya, book release, literature, personality development, spirituality, education, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved