• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहर को हरा भरा रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: कलाल

Keeping the city green is our collective responsibility: Kalal - Bikaner News in Hindi

-जिला कलेक्टर की पहल पर नगर विकास न्यास ने वितरित किए पौधे बीकानेर। नगर विकास न्यास द्वारा न्यास परिसर में पौध वितरण कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने शहरवासियों को पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे लिए अनमोल हैं। ये पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने और शहर को हरा भरा बनाए रखने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक शहरवासी कम से कम एक पौधा लगाए और इसके संरक्षण का संकल्प ले।
नगर विकास न्यास सचिव यशपाल अहूजा ने बताया कि न्यास द्वारा अपने स्तर पर हरियाली के प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक शहरवासी का जुड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ न्यास द्वारा यह पहल करते हुए पहल की गई है।
कार्यक्रम का संचालन गणेश कलवाणी ने किया। इस अवसर पर यशपाल गहलोत, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया, नरेश चुग, डॉ. मिर्जा हैदर बैग, मनमोहन कल्याणी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Keeping the city green is our collective responsibility: Kalal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, city development trust, plant distribution program, district collector, city development trust president, bhagwati prasad kalal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved