• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार: एक दिवसीय कार्यशाला में चित्रित की बीकानेर की धरोहरें...

International Rang Malhar Heritage of Bikaner painted in a one day workshop - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। अच्छी बारिश की कामना के लिए 15वें रंग मल्हार कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर में रविवार जूनागढ़ के पीछे स्थित बीकानेर महिला मंडल स्कूल सभागार में हुआ। अच्छे मानसून की मंगलकामना के लिए यह आयोजन ना सिर्फ भारत मे बल्कि विदेशी कलाकारों द्वारा भी बाहर विदेशो में किया जाता रहा है। जिला स्तरीय रंग मल्हार के कार्यशाला का उद्धघाटन बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने किया। उन्होंने खुद एप्रिन पहनकर उस पर मैथरण शैली के बादलों का चित्रांकन करवाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि बीकानेर के कलाकार असीम संभावनाओ वाले हैं। यहां की मूल शैली पर जो कार्य हुआ है वह आज अत्यंत प्रासंगिक है। लुप्त होती इस कला के संरक्षण के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने इसके लिए हर संभव मदद का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम संयोजक बीकानेर के युवा चित्रकार एवं दृश्य कला व्याख्याता सुनील दत्त रंगा ने बताया कि रंग मल्हार एक दिवसीय कला कार्यशाला है जो वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की प्रेरणा से 2009 में जयपुर से शुरू हुई। इसे आज देश विदेश में उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। विगत 14 वर्षों में अलग-अलग माध्यम पर कलाकारों द्वारा कला कार्य किया गया है। इसमें मास्क, पंखी, झंडे, टी शर्ट, बेग, छाता, साइकिल, लालटेन, चाय की केतली आदि प्रमुख थे। इस बार कलाकारों ने एप्रन के ऊपर अपनी कला को चित्रित किया। दुनिया भर में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 5 हजार कलाकारों ने अपनी भावनाएं उकेरी।
बीकानेर में यह आयोजन राजस्थान ललित कला अकादमी, धोरा अंतरराष्ट्रीय कलाकार समूह,भोज कला प्रन्यास, रोटरी क्लब रॉयल्स एवं रोटरी क्लब अपराइस के सहयोग से हुआ है। कार्यशाला में बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार नेशनल अवार्ड प्राप्त महावीर स्वामी, पेंटर पृथ्वी, कलाश्री, डॉ मोना सरदार डूडी, धर्मा स्वामी, योगेन्द्र पुरोहित, मूलचंद महात्मा, चंद्र प्रकाश महात्मा, अनुराग स्वामी, ज्योति स्वामी, मनस्वी शर्मा, यश कुमार, अरमान कादरी, शिव कुमार आचार्य, राम भादाणी और भूरमल सोनी आदि 125 कलाकारो सहित, रोटरी क्लब रॉयल बीकानेर के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल,रोटरी क्लब बीकानेर अपराइज की अध्यक्ष प्रियंका शांगरी, धोरा अंतरराष्ट्रीय कला समूह के सौरभ शर्मा एवं युवा कलाकर उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी कलाकारों ने बीकानेर जूनागढ़ किला, सागर की छतरियां, नृत्य करते ऊंट, राजस्थानी लोक नृत्य, मांडना चित्रकारी, लुप्त होती गोडावन प्रजाति बीकानेर की प्राचीन सुनहरी कलम, मथेरन शैली, उस्ता शैली, रियलिस्टिक पोर्ट्रेट, लैंडस्केप के साथ बीकानेर के बादल शैली से बारिश का आवहान किया गया। भोज कला प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज सोलंकी ने बताया कि प्रन्यास की तरफ से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बनी कलाकृतियों का अवलोकन आईजी पुलिस ओम प्रकाश ने द्वारा किया। उन्होंने अप्रैन को पहन कर आर्ट वर्क कर कलाकारों को प्रोत्साहित किया।ततपश्चात सभी कलाकारो द्वारा बनाई हुईं अपनी एप्रिन कलाकृति पहनकर विद्यालय से जूनागढ़ तक हेरिटेज वॉक किया।
अंतरराष्ट्रीय कलाकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से सभी कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया। ललित कला अकादमी के सचिव रजनीश हर्ष ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लगातार होने चाहिए, जिससे कलाकारों को प्रोत्साहन के साथ नए आयाम मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-International Rang Malhar Heritage of Bikaner painted in a one day workshop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: international rang malhar, heritage of bikaner, painted, workshop \r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved