• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव : केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम और विधायक व्यास के मुख्य आतिथ्य में हुआ आगाज

International Camel Festival: Inaugurated by Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal and MLA Vyas - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार को बीकानेर जिले में हेरिटेज वॉक के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने फीता काटकर हेरिटेज वॉक का शुभारंभ किया। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि तीन दिवसीय ऊंट उत्सव से बीकानेर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भारत सरकार के कुछ संस्थानों से लोक कलाकारों को जोड़ जाएगा। श्री मेघवाल ने कहा कि एक हजार हवेलियों वाले बीकानेर शहर में हवेलियों को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। हेरिटेज वॉक में बीकानेर की स्थापत्य कला, व्यंजन और लोक कलाओं के विविध आकर्षक रंग देखने को मिले। हैरिटेज वॉक में देशी- विदेशी सैलानी, स्थानीय निवासियों सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी बीकानेरी रंगों में सराबोर नजर आए।
मेघवाल ने परिसर में स्थापित सूर्य नमस्कार की बारह मुद्राओं पर आधारित स्कल्पचर्स का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे बताया और कहा कि यह मुद्राएं आमजन को सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने संदीप नौलखा की पहल पर उद्योग संघ परिसर में तैयार बिजली रहित, पर्यावरण अनुकूल जल शीतलन व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उद्योग संघ की गतिविधियों की सराहना की।
केन्द्रीय कानून मंत्री ने विदेशी पावणो की अगवानी की तथा उनके साथ जाजम पर बैठकर बाजरे की रोटी, राबड़ी, खीचड़ा, सांगरी की सब्जी और पापड़-फळी सहित परम्परागत भोजन का लुत्फ उठाया। विदेशी मेहमानों के लिए यह नया अनुभव था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-International Camel Festival: Inaugurated by Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal and MLA Vyas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, international camel festival, heritage walk, minister arjun ram meghwal, bikaner, mla jethanand vyas, district collector namrata vrishni, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved