• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महंगाई राहत कैम्प : बीकानेर में अब तक हुए 3 लाख 20 हजार 949 पंजीकरण

Inflation Relief Camp: 3 lakh 20 thousand 949 registrations done so far in Bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शुक्रवार तक जिले में 3 लाख 20 हजार 949 ने पंजीकरण करवाया है।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में शुक्रवार तक आयोजित महंगाई राहत कैम्पों में राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया गया। आज 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 3 लाख 20 हजार 949 कार्डों का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि परिवार का कोई भी सदस्य इन दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 59 हजार 264 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 59 हजार 264 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए 24 हजार 060 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 47 हजार 370 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 2 हजार 880 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 48 हजार 88 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 32 हजार 139 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 22 हजार 596 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 16 हजार 904 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 8 हजार 384 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही कार्ड वितरित किए गए।

शुक्रवार को यहां आयोजित किए गए शिविर

शहरी क्षेत्र में गंगाशहर से महावीर भवन, जवाहर स्कूल, जेएनवी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन सेक्टर नंबर 7 तथा गांधीनगर स्थित राजस्व विश्राम गृह में शिविर आयोजित हुआ। नगरपालिका खाजूवाला में व्यापार मंडल, देशनोक के अंबेडकर भवन, नोखा के उगमपूरा स्थित हनुमान मंदिर में शिविर आयोजित हुए।
ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को लाखूसर एवं बच्छासर, लूणकरणसर के सुई एवं ढाणी पांडुसर, श्रीडूंगरगढ़ के बाना एवं सोनियासर मिठिया, नोखा के पारवा, जयसिंहदेसर एवं काकडा, बज्जू के गज्जेवाला, पूगल,छतरगढ़ के खारबारा में शिविर आयोजित किए गए।
शनिवार को इन स्थानों पर लगेंगे नगरपालिका व ग्रामीण क्षेत्र में शिविर
नगर पालिका के श्रीडूंगरगढ के वार्ड 5 व 34 पुगलिया गेस्ट हाऊस, वार्ड 2 के उगमपुरा स्थित हनुमान मंदिर में शिविर होंगे।
ग्रामीण क्षेत्र में लाखूसर एवं बच्छासर, लूणकरणसर के सुई एवं ढाणी पांडुसर, श्रीडूंगरगढ़ के बाना एवं सोनियासर मिठिया, नोखा के पारवा, जयसिंहदेसर एवं काकडा, बज्जू के गज्जेवाला, पूगल, छतरगढ़ के खारबारा में शनिवार को भी शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
सोमवार को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सोमवार को बीकानेर नगरीय क्षेत्र में वार्ड नंबर 4, 5 तथा 12 और 13 में शिविर होगा। वार्ड 4 का शिविर गंगा शहर स्थित महावीर भवन में, वार्ड 5 का शिविर गंगा शहर स्थित जवाहर स्कूल में, वार्ड 12 का शिविर जे.एन.वी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन सैक्टर नंबर 7 तथा वार्ड 13 का शिविर गांधीनगर स्थित राजस्व विश्राम गृह में शिविर होगा।
इसी श्रंखला में सोमवार को नगर पालिका खाजूवाला के वार्ड 3 स्थित व्यापार मंडल, देशनोक के वार्ड 3 स्थित अंबेडकर भवन में शिविर का आयोजन होगा
इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के जालवाली व सुरधना चौहनान, लूणकनसर के भीखनेरा व राजासर उर्फ करनीसर, श्री डूंगरगढ़ के बापेऊ व दुसारणा पण्डिरीकजी, कोलायत की सूरजडा व राणासर, नोखा के देसलसर, पिथरासर व ऊडसर, बज्जू के राववाला, पूगल के गंगाजली, छत्तरगढ़ के केलां, तथा खाजूवाला के 22 केवाईडी में शिविर होगा।
स्थायी कैंप निरंतर जारी
जिले में स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।स्थायी कैंप निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आम जन इन स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
मूलाराम के लिए राहत लाया शिविर, मिली लंबित खातेदारी
बीकानेर के नोखा तहसील के चरकड़ा गांव में रहने वाले मूलाराम गवारिया के लिए महंगाई राहत और प्रशासन गांवों के संग शिविर बड़ी राहत लाया। उसे खातेदारी सनद मिली।
मूलाराम ने बताया कि उसके पिता के नाम चक 15 केएचडी में 25 बीघा अनकमाण्ड व 25 कमाण्ड (कुल 50 बीघा) भूमि का आंवटन था। यह जमीन वर्ष 1984 में उसके पिता के नाम आवंटन हुई थी। पिताजी अनपढ़ थे और गत वर्षों में परिवार में दुर्घटना बीमारी व पारिवारिक कारणों से इसकी सही पैरवी नहीं कर पाए।
उसे राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान की जानकारी मिली, तो वह रणजीतपुरा कैम्प में पहुंचा। शिविर के दौरान 40 वर्षों से उसके पिता के नाम से लम्बित खातेदारी सनद दे दी गई। उसने बताया कि खातेदारी सनद मिलने पर उसका परिवार बहुत खुश है। इस संवेदनशील पहल के लिए उसने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया। उसने कहा कि इन शिविरों के आयोजन से उसके जैसे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inflation Relief Camp: 3 lakh 20 thousand 949 registrations done so far in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, chief minister, ashok gehlot, relief from inflation to common man, inflation relief camp, district collector, bhagwati prasad kalal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved