• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज के युग में व्यवहारिक शिक्षा के साथ साथ धार्मिक संस्कारो की अत्यधिक जरूरत है : दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज

In todays era, there is a great need for religious values along with practical education: Divyanand Surishwar Maharaj - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। रविवार को राष्ट्रसंत, डाक्टर,आचार्य प्रवर दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब (निराले बाबा) के पावन सानिध्य में व्यवहारिक शिक्षा के साथ धार्मिक संस्कार जरूरी संगोष्ठी सिपाणी जैन भवन में किया गया। इस अवसर पर दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब (निराले बाबा) ने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा की आज के इस युग में व्यवहारिक शिक्षा के साथ साथ धार्मिक संस्कारो की अत्यधिक जरूरत है। इस युग में युवा वर्ग, बच्चे डिग्रिया तो बहुत हासिल कर रहे है परन्तु धार्मिक संस्कारो का अभाव है। आज का पढ़ा लिखा युवक माता पिता अपने परिवार के बड़े बुजुर्गो का सम्मान कम करता है और अपमान करते हुए सैकेंड भी नहीं लगाता। इसलिए प्रत्येक शिक्षण संस्थान को इस तरफ अवश्यमेव चिन्तन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विनोद सिपाणी का विशेष सम्मान अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बीकानेर के अन्य शहरो के गुरू भक्त भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके अलावा अनेकानेक गुरू भक्त मौजूद थे। इससे पूर्व शिखर चंद सिपाणी के निवास स्थान पर भक्तामर स्तोत्र पाठ का परायण सुसम्मपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In todays era, there is a great need for religious values along with practical education: Divyanand Surishwar Maharaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, rashtrasant, doctor, acharya pravar divyanand surishwar maharaj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved