• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनआरसीसी में ऊँटों को लेकर विद्यार्थियों ने रखी अपनी बात

In NRCC, students kept their point regarding camels - Bikaner News in Hindi

बीकानेर । भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसन्धान केन्द्र, बीकानेर में आज दिनांक को स्कूली विद्यार्थियों हेतु ‘मानव जीवन में ऊँट’ विषयक हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 9 व 10 तथा 11 व 12 वीं कक्षा तक के दो समूहों में आयोजित इस प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी, प्रार्थना शिक्षण समिति तथा हिमांशु बाल माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेजस्विनी गौतम, पुलिस अधीक्षक, बीकानेर ने केन्द्र के जमीनी स्तर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उष्ट्र प्रजाति के संरक्षण एवं विकास हेतु सामाजिक जुड़ाव वाले ऐसे कार्यक्रम नितांत आवश्यक है ताकि भावी पीढ़ी द्वारा उष्ट्र प्रजाति की इस बदलते परिवेश में उपयोगिता को समझा जा सके। गौतम महोदया ने केन्द्र द्वारा उष्ट्र अनुसंधान की दिशा में किए जा रहे अनुसंधानिक एवं व्यावहारिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया । साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उपयोगी कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रौद्योगिकी का दौर चल रहा है, हमें खासकर विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के संबंध में विशेष सावधानी बरतते हुए इसका इस्तेमाल करना चाहिए । उन्होंने शिक्षा, समाज में महिलाओं की स्वीकार्यता एवं उन्हें समान अधिकार आदि कई पहलुओं पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर केन्‍द्र निदेशक डॉ.आर्तबन्धु साहू ने कहा कि उष्ट्र प्रजाति की बहुआयामी उपयोगिता आज भी इसकी प्रासंगिकता को सिद्ध कर रही है । डॉ.साहू ने ऊँट की क्रमिक विकास यात्रा एवं पारंपरिक उपयोग के बारे में प्रकाश डाला तथा कहा कि ऊँट प्रजाति अब एक ‘दुधारू पशु’ के रूप में अपनी पहचान बनाने लगी है क्योंकि इसके दूध में विद्यमान औषधीय गुणधर्म विभिन्न मानव रोगों यथा-मधुमेह, टी.बी.ऑटिज्म आदि में लाभप्रद पाए गए हैं, नतीजतन अब ऊँट को मानव स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाने लगा है । डॉ.साहू ने उष्ट्र पर्यटनीय विकास पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ऊँट के बाल (ऊन), हड्डी, चमड़ी आदि लघु उद्योग के रूप में पनप रहे हैं तथा लोगों की आमदनी का जरिया बना है वहीं उष्ट्र सवारी/सफारी के प्रति पर्यटकों में खासा रुझान देखा गया है । ऊँट हर दृष्टिकोण से लाभ देने वाला पशु है, अत: इस व्यवसाय को बढ़ावा देने से उष्ट्र प्रजाति व संबद्ध समुदायों दोनों को लाभ मिल सकेगा । डॉ.आर.के.सावल, प्रधान वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी राजभाषा ने विद्यार्थियों को केन्द्र में चल रही अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी देते हुए इस पशु की विशेषताओं, बहु आयामी उपयोगिताओं एवं बढ़ते उष्ट्र व्यवसाय के बारे में जानकारी संप्रेषित कीं ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ने कहा कि निश्चित रूप से अपनी विशेषताओं के कारण ऊँट आज भी उपयोगी है, बशर्तें इससे लाभ लिया जाए। उन्‍होंने केन्द्र द्वारा स्कूली बच्‍चों हेतु भाषण प्रतियोगिता की भूरि-भूरि प्रशंसा कीं।
प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग (कक्षा 9 व 10) में राहुल यादव प्रथम, अनिल कुमावत द्वितीय, सूरजदास गुप्ता एवं मोहित अठावनिय तृतीय स्थान पर रहे वहीं द्वितीय वर्ग (कक्षा 11 व 12) में सीटु चारण प्रथम, मुस्कान जूनवाल ने द्वितीय स्थान अर्जित किया । विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In NRCC, students kept their point regarding camels
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: in nrcc, students, kept their point, regarding, camels, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved