• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गंगाशहर की पोश कॉलोनी व्यापार नगर में अवैध झुग्गी, बिजली कनेक्शन

Illegal slum and electricity connection in Gangasagar posh colony Vyapar Nagar - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। गंगाशहर की पोश कॉलोनी व्यापार नगर के एक ब्लॉक में रिहायशी मकानों के पास अवैध रूप् से झुग्गी डालकर रह रहे एक परिवार कॉलोनी निवासियों को परेशानी का कारण बना है। जिला एवं पुलिस प्रशासन, नगर विकास न्यास व पार्षद इस झुग्गी में अवैध बिजली पानी का कनेक्शन लेकर रह रहे लोगों के आगे असहाय नजर आते हुए अनेक शिकायतों के बावजूद आंखें मूंदे हुए है। क्षेत्र के पार्षद ने बताया कि अवैध रूप् से रह रहे झुग्गी झोपड़ी रह रहे इस परिवार को तत्कालीन कलक्टर ने चकगर्बी में जमीन भी आवंटित कर रखी है लेकिन उस जमीन पर नहीं रहकर सम्पत पैलेस, बिजलीघर के पीछे इस परिवार ने डेरा डाल रखा है। ए-72 व्यापार नगर में रहने वाली श्रीमती सुधा मालू सहित अनेक महिलाओं ने बताया कि अवैध रूप् से झोपड़ी डालकर रहने वाले इस परिवार ने कॉलोनी में अशांति व असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। यह परिवार शराब, मांस, मदिरा व अभक्ष्य सामग्री का उपयोग करता है। कॉलोनीवासियों के कहने पर शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा हंगामा करता है। इस परिवार के कारण संदिग्ध व्यक्ति व नशाखोरी करने वालों का भी जमघट रहता है। झुग्गी में रहने वाले पति पत्नी व बच्चों के कारण अवांछनीय व समाज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है तथा पर्स व अन्य सामान चोरी आदि की घटनाएं भी हो रही है। पार्षद व कॉलोनीवासियों ने बताया कि अवैध रूप् से रह रहे परिवार को नहीं हटाने पर कलक्टरी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal slum and electricity connection in Gangasagar posh colony Vyapar Nagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, gangashahar, vyapar nagar, illegal slum, family, trouble, colony residents, district administration, police, city development trust, councillor, illegal electricity, water connections, complaints, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved