• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान और खेल सामग्री वितरण समारोह आज

Honoring of disabled players and sports material distribution ceremony today - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। रेलवे स्टेडियम में हाल ही आयोजित जैन ओलम्पिक के दौरान दिव्यांग बच्चों को जैन समाज के भामाशाहों की ओर से खेल उपकरण सुलभ करवाने की घोषणा के अनुक्रम में रविवार को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे भीनासर के मुरली मनोहर गौशाला के पास स्थित नगर विकास न्यास पार्क में समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा तथा उन्हें उत्कृष्ट खेल उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

जैन यूथ क्लब के कार्यकारिणी सदस्य पुनेश मुसरफ ने बताया कि एस.एम.एस.दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया की देखरेख में दिव्यांग बच्चों ने कुशल प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण से गोवा में हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन कर मैडल प्राप्त किए है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम जैन यूथ क्लब के दशाब्दी वर्ष के मानव सेवा प्रकल्प के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Honoring of disabled players and sports material distribution ceremony today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, bhamashahs, jain community, jain olympics, railway stadium, municipal development trust park, murli manohar gaushala, bhinasar, disabled children, sports equipment, function, honor, excellent performance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved