• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम

Holi Sneh Milan Program of Revenue Ministerial Employees Union - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा रविवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में चंग पर धमाल, फूलों की होली, मोर चंग आदि की प्रस्तुतियां दी गई। बसन्त ओझा ने नाक से बांसुरी बजाकर आमजन का मन मोहा। योगेश व्यास के नेतृत्व में लोक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई। जिला कलेक्टर ने भी होली धमाल का लुत्फ उठाया। चंग पर थाप लगाई और पुष्पों की होली खेलकर कार्मिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन की भागदौड़ के बीच ऐसे पल निकलना आवश्यक है। इस दौरान महिला कार्मिकों ने भी लोक गीतों पर नृत्य किया। राजस्व परिवार के सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान भी इस दौरान किया गया।
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक गौड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। संरक्षक मनीष शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। लीलाधर बोहरा ने कहा कि बीकानेर के लोक कलाकारों ने शहर को विशेष पहचान दिलाई है। शिव कुमार व्यास ने बीकानेर की रम्मत परम्परा के बारे में बताया। मनोज व्यास ने कहा कि देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग बीकानेर की होली देखने आते हैं। महावीर स्वामी ने आगंतुकों का आभार जताया। मनीष जोशी और शिव कुमार पुरोहित की अगुवाई में कार्मिकों ने लोक नृत्य में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन पी. कुमार और जगदीश किराडू ने किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत, एडीएम सिटी रमेश देव, राजस्व अपील अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुमन शर्मा, शारदा चौधरी, सबीना बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Holi Sneh Milan Program of Revenue Ministerial Employees Union
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, holi sneh milan program, district collector namrata vrishni, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved