• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृषि महाविद्यालय प्रांगण में मनाई फूलों की होली

Holi of flowers celebrated in Agriculture College premises - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ अरुण कुमार ने विश्वविद्यालय स्टाफ व स्टूडेंट्स को होली की शुभकामनाएं दी। कृषि महाविद्यालय बीकानेर के प्रांगण में शनिवार को फूलों की होली खेली गई। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ पीके यादव ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में बने श्री भोमिया जी महाराज मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना के बाद फूलों की होली का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि महाविद्यालय स्टाफ के साथ साथ कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न डीन, डायरेक्टर्स व महाविद्यालय स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। डॉ यादव ने बताया कि सभी ने गुलाल का टीका लगाकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। सभी डीन डायरेक्टर्स ने कृषि विश्वविद्यालय स्टाफ और स्टूडेंट्स को होली की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ पीएस शेखावत, भू-सदृश्यता एवं आय सर्जन निदेशक डॉ दाताराम, मानव संसाधन विकास निदेशालय निदेशक डॉ एके शर्मा, ईओ डॉ जेके गौड़, डॉ एनएस दहिया, लाइजन ऑफिसर डॉ वाईके सिंह, सहायक आचार्य डॉ मनमीत कौर, शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रतन सिंह शेखावत, शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ कृषि महाविद्यालय इकाई के प्रधान विक्रांत सिंह, पदाधिकारी रणवीर सिंह शेखावत, डॉ विजेन्द्र त्रिपाठी समेत कृषि महाविद्यालय स्टॉफ व स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Holi of flowers celebrated in Agriculture College premises
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, swami keshavanand rajasthan agricultural university, vice chancellor, dr arun kumar, holi, flowers, agriculture college, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved