• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऊर्जा मंत्री की अनुशंषा पर बज्जू ब्लॉक में राजकीय विद्यालय हुआ क्रमोन्नत

Government school in Bajju block was upgraded on the recommendation of Energy Minister - Bikaner News in Hindi

- मंत्री भाटी ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का जताया आभार बीकानेर । ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर श्रीकोलायत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 5 आर.पी.एम. रणजीतपुरा को रा.उ.प्रा.वि. में क्रमोन्नत किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि रणजीतपुरा ग्राम पंचायत के निवासियों द्वारा इस विद्यालय को क्रमोन्नत किये जाने की मांग की जा रही थी। उनकी अभिशंषा पर शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृति जारी की गई है। विद्यालय को इसी सत्र में क्रमोन्नत करते हुए कक्षा 6 में प्रवेश प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। विद्यालय में शिक्षक पदों का आवंटन एवं भौतिक संसाधनों, कक्षा-कक्षों आदि का निर्माण शीघ्र कर दिया जायेगा।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने श्रीकोलायत विधानसभा में गत 4 वर्षो में शिक्षा के क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति, अद्वितीय उपलब्धियों तथा निरन्तर मिल रही नवीन सौगातों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का आभार जताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government school in Bajju block was upgraded on the recommendation of Energy Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government school, in bajju block, was upgraded, on the recommendation, of energy minister, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved