• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गंगाशहर की कीर्ति बुच्चा 3 सितंबर को लेंगी दीक्षा, भव्य शोभायात्रा व मंगल भावना समारोह आयोजित

Gangasahar Kirti Buchcha will take initiation on September 3, grand procession and Mangal Bhavna ceremony organized - Bikaner News in Hindi

गंगाशहर। तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण के कर कमलों से अहमदाबाद में 3 सितंबर 2025 को होने वाले दीक्षा समारोह में गंगाशहर की मुमुक्षु बहन कीर्ति बुच्चा दीक्षा ग्रहण करेंगी। इस शुभ अवसर पर आज गंगाशहर में भव्य शोभायात्रा एवं मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। बोथरा भवन में आयोजित समारोह उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुनिश्री कमल कुमार ने इस अवसर पर कहाकि दीक्षार्थी बहन को अध्ययन और साधना के माध्यम से गुरुओं के हृदय में स्थान बनाना है। उन्होंने त्याग की महिमा बताते हुए कहा कि भौतिक संसार का त्याग सबसे बड़ा त्याग है और त्याग, तपस्या व वैराग्य के मार्ग पर चलने से ही जीवन सार्थक होता है। उन्होंने कीर्ति को प्रेरणा देते हुए कहा कि संयम में रम जाना और गुरु जहां भेजें, वहां स्थिर हो जाना। अच्छे विचारों के साथ परिवार व धर्म संघ की गरिमा को बढ़ाना है। उन्होंने विनम्रता को सबसे बड़ा गुण बताते हुए गुरु दृष्टि की आराधना को मुख्य लक्ष्य रखने का आह्वान किया। मुनिश्री ने अपने स्व रचित दोहों से भी शिक्षा प्रदान की। मुनि श्रेयांस कुमार जी ने कहा कि बहन कीर्ति उत्तरोत्तर साधना करती हुई धर्म संघ की प्रभावना और गंगाशहर का गौरव बढ़ाएं। दीक्षार्थिनी के पिता लालचंद जी बुच्चा ने कहा कि कीर्ति का वैराग्य का संकल्प दृढ़ रहा और उनके फौलादी निश्चय के आगे परिवार को झुकना पड़ा। मुमुक्षु बहन कीर्ति ने दीक्षा लेने के अपने संकल्प को स्पष्ट करते हुए कहा कि भौतिक संसार को छोड़कर ही आत्मा के संसार का अनुभव किया जा सकता है और दीक्षा ही इस भवसागर से पार पाने का मार्ग है।
उन्होंने कहा कि दुर्लभ मानव जीवन पाकर हमें सही चुनाव करना चाहिए, जिस पर हमारा भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए लंदन जाने की इच्छा होते हुए भी वे लाडनूं स्थित परमार्थिक शिक्षण संस्था पहुंचीं, जिसे उन्होंने अपने पुण्य कर्मों का फल बताया। कीर्ति ने कहा कि गंगाशहर से अब तक 101 दीक्षाएं हो चुकी हैं और उनकी 102वीं दीक्षा है, लेकिन उनकी कामना है कि यह आंकड़ा शीघ्र ही 1020 तक पहुंचे।
कार्यक्रम में बुच्चा परिवार की बहनों ने गीतिका प्रस्तुत की। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने भी गीतिका के माध्यम से वैरागन बहन का सम्मान किया। तेयुप, अणुव्रत समिति और तेरापंथी सभा के प्रतिनिधियों ने दीक्षार्थी बहन को शुभकामनाएं दीं। सभा के उपाध्यक्ष पवन छाजेड़ ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। महिला मंडल, तेरापंथी सभा व तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर ने पताका व साहित्य से सम्मान किया।
इससे पूर्व, दीक्षार्थिनी बहन की भव्य शोभायात्रा उनके निवास से प्रारंभ होकर गंगाशहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और शांति निकेतन सेवा केंद्र पहुंची, जहां साध्वी श्री जी ने उनके आगामी साध्वी जीवन के लिए मंगलकामना की। साध्वी श्री विशद प्रज्ञा जी ने मंगलपाठ सुनाया। शोभायात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर कीर्ति का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें बादाम मिश्री भेंट की गई व माल्यार्पण किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gangasahar Kirti Buchcha will take initiation on September 3, grand procession and Mangal Bhavna ceremony organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gangasagar, mumukshu sister, kirti buchcha, initiation, acharya mahashraman, terapanth dharma sangh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved