• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चौथा बीकानेर गौरव अवॉर्ड 28 दिसम्बर को, केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया 'लोगो' का विमोचन

Fourth Bikaner Gaurav Awards on December 28th, Union Law Minister Shri Arjun Ram Meghwal Releases Logo - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश और दुनिया में बड़ी उपलब्धियों से बीकानेर का नाम रोशन करने वाले प्रवासी नागरिकों के सम्मान की परम्परा अनुकरणीय है। यह प्रवासी बीकानेरियों को उनकी जड़ों से जोड़े रखेगा, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणादाई होगा। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले चौथे बीकानेर गौरव अवॉर्ड के शुक्रवार देर शाम बीकानेर सर्किट हाउस में लोगो विमोचन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीकानेर के जाए-जन्मे लोग दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इन्हें अपने घर में बेहतर सम्मान मिले और इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने वाले युवा, इनसे प्रेरणा ले सकें, इसके मद्देनजर यह कार्यक्रम बेहद सार्थक साबित होगा। निर्विकल्प फाउंडेशन का यह प्रयास भी अब बेहतर पहचान बना चुका है।
फाउण्डेशन के निदेशक डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि निर्विकल्प फाउण्डेशन अब तक तीन कार्यक्रमों में लगभग पचास प्रवासी बीकानेर वासियों का सम्मान कर चुका है। इस बार भी शिक्षा, चिकित्सा, खेल, प्रशासनिक सेवाएं, खेल और उद्यम सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय करने वालों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
इस दौरान निर्विकल्प फाउण्डेशन के वरिष्ठ सदस्य सीए सोहनलाल बैद, विनोद बाफना, डाॅ. शरददत्ता आचार्य, रितु मित्तल, भारतभूषण गर्ग, अनुज मित्तल ने केंद्रीय मंत्री को शाॅल, बुके, उपरणा, ब्रोशर, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
समारोह में आईटी एक्सपर्ट मिथेष खत्री, महारानी काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. शिशिर शर्मा, डाॅ. अमित व्यास, अरुण व्यास, डाॅ. एस.पी. जोशी, विनोद मोदी, मीडिया बर्ड के अक्षय आचार्य, इंजि. रवि प्रकाश माथुर, किशन प्रजापत, नितेश गोयल, अशोक बोबरवाल, अनूप रंगा, ज्योति दैया, रामकुमार भादाणी तथा संजय पुरोहित सहित फाउण्डेशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fourth Bikaner Gaurav Awards on December 28th, Union Law Minister Shri Arjun Ram Meghwal Releases Logo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, minister arjun ram meghwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved