• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाँचवे पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

Entries invited for the fifth Pokarmal Rajrani Goyal Memorial Rajasthani Fiction Award - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में गत पांच वर्षो से प्रति वर्ष राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कारों की श्रंखला प्रारंभ की गई थी। मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार प्रति वर्ष राजस्थानी कथाकारों को अर्पित किया जाता है। जोशी ने बताया की इस वर्ष भी दो राजस्थानी कथाकारों को पुरस्कार दिए जाएंगे। पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा। जोशी ने बताया कि चयनित दोनों साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह - ग्यारह हजार रुपये, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा।
पोकरमल राजरानी गोयल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि वर्ष 2022 से 2024 के मध्य प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 31 जनवरी 2026 तक राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे बीकानेर 334004 के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार चयन के लिए गठित समिति का निर्णय अन्तिम और मान्य होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Entries invited for the fifth Pokarmal Rajrani Goyal Memorial Rajasthani Fiction Award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: entries, fifth pokarmal, rajrani goyal memorial, rajasthani, fiction, award, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved