• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला स्तरीय जनसुनवाईः हर प्रकरण में समय पर जवाब दें अधिकारी-जिला कलेक्टर

District level public hearing: Officers and District Collector should respond on time in every case - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जनसुनवाई में आए प्रकरणों की सुनवाई की। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया भी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़ीं। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी सम्पर्क पोर्टल और जन सुनवाई में आने वाले परिवादों के जवाब समय पर प्रस्तुत करें, इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो प्रकरण रिजेक्ट होने हैं उनमें भी कारण के साथ समय पर जवाब दें। जवाब में रिजेक्ट करने का कारण स्पष्ट रुप से अंकित होना चाहिए। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आम जन को अनावश्यक रूप से परेशानी उठानी पड़े यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि संपर्क पोर्टल व जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों में 15 दिन के भीतर आवश्यक रूप से जवाब दे दिए जाए। निर्देशों की अनुपालना नहीं हुई तो कार्यवाही होगी। जिला कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम और नगर विकास न्यास अपने सामान्य कार्य मुस्तैदी के साथ पूरे करवाएं। साफ सफाई व अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही है इसे गंभीरता से लें।
गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 57 से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए। इस दौरान रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण व कब्जा हटवाने साफ-सफाई, खुले चैंबर पर ढक्कन लगवाने, राजस्व सहित विभिन्न विषयों से जुड़े प्रकरण प्राप्त हुए। इन पर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तुरंत प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डाक बंगले के पीछे स्थित एक सीवरेज चैंबर पर ढक्कन नहीं होने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने कहा कि शहर में सड़कों पर बने समस्त चैंबर ढके हों, यह सुनिश्चित करवाने के लिए निगम क्षेत्र वार रिपोर्ट लेकर कार्यवाही करें।
उन्होंने गाडवाला में एक किसान को कटानी रास्ते देने के लिए मौका निरीक्षण करवाने के लिए बीकानेर तहसीलदार को निर्देश दिए। सदर थाना के पास स्थित घरों के आगे पानी भरने की शिकायत पर निगम को कार्रवाई करने, रिहायशी क्षेत्र से पशु डेयरी हटवाने के निर्देश दिए गए। बज्जू में एक किसान का म्यूटेशन दर्ज करवाने के लिए जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया, निगम आयुक्त के एल मीणा, नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level public hearing: Officers and District Collector should respond on time in every case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, district level public hearing, collectorate auditorium, thursday, district collector, bhagwati prasad kalal, cases, public hearing, divisional commissioner, urmila rajouria, vc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved