• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा : बीकानेर में कनिष्ठ सहायक 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया

Crackdown on corruption: Junior assistant caught taking bribe in Bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज बीकानेर जिले के खाजूवाला में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कनिष्ठ सहायक श्री चोरूराम को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर इकाई द्वारा की गई।

ACB के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के अनुसार, ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि परिवादी के निलंबन अवधि का वेतन बनाने के बदले आरोपी ₹50,000 की रिश्वत मांग रहा था। पहले ही ₹30,000 की रिश्वत ली जा चुकी थी, और जब आरोपी ने बचे हुए ₹20,000 की मांग की, तो ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। ऑपरेशन ट्रैप : ऐसे पकड़ा गया भ्रष्ट अधिकारी
ACB ने उप महानिरीक्षक पुलिस (तृतीय) राजेश सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा, उप अधीक्षक महेश श्रीमाली और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रैप लगाया। 52 वर्षीय आरोपी चोरूराम, निवासी गांव खारी चारणान, थाना गजनेर, को रिश्वत लेते ही दबोच लिया गया।
ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में आरोपी से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच की जा रही है।
बड़ा सवाल – कब खत्म होगा रिश्वतखोरी का खेल?
सरकारी दफ्तरों में रिश्वत की परंपरा कोई नई बात नहीं है, लेकिन ACB की लगातार कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में खौफ जरूर बढ़ा है। क्या यह डर सिस्टम को पूरी तरह साफ कर पाएगा या फिर भ्रष्टाचार के नए रास्ते खोज लिए जाएंगे? यह देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Crackdown on corruption: Junior assistant caught taking bribe in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: crackdown, corruption, junior, assistant, caught, bribe, bikaner, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved