• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान': लूणकरणसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Child Safety Sankalp Awareness Campaign: Program Held in Lunkaransar - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल अधिकारिता विभाग द्वारा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों में बाल अधिकारों की जागरूकता के क्रम में शुक्रवार को लूणकरणसर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान' आयोजित किया गया। इस दौरान बालक-बालिकाओं को गुड टच बेड टच, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल नशा और पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एड. जुगल किशोर व्यास ने इन सामाजिक बुराइयों और अपराधों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया तथा उनसे जुड़े अधिनियमों की जानकारी दी। समिति सदस्य जन्मेजय व्यास ने बाल विवाह नहीं करने और इसमें प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। किशोर न्याय बोर्ड सदस्य किरण गौड़ तथा एडवोकेट अरविंद सिंह सेंगर ने किशोर न्याय अधिनियम और नियम-अधिनियम की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक प्रवेश आचार्य ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया तथा बाल हित सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सरिता राठौड़ ने किया। इस दौरान बाल श्रम बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल नशा नहीं करने के शपथ पत्र भरवाए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Child Safety Sankalp Awareness Campaign: Program Held in Lunkaransar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, child safety sankalp awareness campaign\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved